बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा……

स्वागत गेट से बेड़ियां हनुमान मन्दिर तक सोमवार को संयुक्त रूप से विश्व हिंदू और बजरंग दल के बैनर तले कार्य कर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ यशवंत सिंह, उपेंद्र प्रताप सिंह, संदीप गुप्ता, अरविंद सिंह , राकेश राय, संजय,बग्गा सिंह , सुरेंद्र अग्रहरी, विजय यादव, अनील त्रिपाठी, आनंद गुप्ता सहीत अन्य कार्यकर्ताओ ने हाथो में ध्वजा व बैनर लेकर धूमधाम से रैली निकाली गई।
इस दौरान कार्यकर्ताओ ने जय श्रीराम, हर हर महादेव व भारत माता की जय की उदघोष से आस पास के क्षेत्र गुंजायमान हो गया। स्लोगन में लिखा था की बुलावे नहीं भेजे जाते धर्म रक्षा और स्वाभिमान में, वीर खुद चलकर आते हैं धर्म युद्ध के मैदान में जैसे नारों से कार्यकर्ताओ में खूब उत्साह देखा गया।बेड़ियां हनुमान मंदिर पर लोगो ने हनुमान चालीसा, गायत्री मंत्र , शान्ति पाठ के पश्चात प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

समापन के दौरान संदीप गुप्ता ने कहा की पांच सौ वर्षो के संघर्ष के बाद माननीय न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए भव्य श्री राम मन्दिर का स्थापना हो सका। शशिकांत जी ने कहा की जिस प्रतीक को मिटाने के लिए हमारे पूर्वजों ने अपने प्राणों की आहुति दी जिसकी वजह से आज उनके बलिदानों से यह स्वर्णिम काल का सपना साकार हो सका ।