डाला/सोनभद्र. @गुड्डू तिवारी…….

नगर पंचायत क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग से वार्ड नंबर पांच में जाने वाले मार्ग पर घटिया सामग्री से बनाई जा रही आरसीसी पुलिया को नपं अध्यक्ष फुलवंती गोड़ ने रोककर गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने की सख्त हिदायत दी।
वार्ड संख्या 5 की बस्ती में जाने वाले मार्ग पर 3 मीटर चौड़ाई की बन रही आरसीसी पुलिया व एक रिटेनिंग वाल में अनियमितता की शिकायत सोमवार को मिलते ही मौके पर पहुंची नपं अध्यक्ष ने उपयोग किए जा रहे सीमेंट,बालू,बोल्डर आदि सामग्री का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने घटिया सामग्री देख मौके पर मौजूद जिम्मेदारों को फटकार लगाई और कहा कि जब तक जेई आकर उक्त कार्य का निरीक्षण नहीं कर लेते तब तक काम को पूरी तरह बंद रखा जाए।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों में कहीं भी अनियमितता पाई गई तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बताया गया कि 23 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर पांच निवासी सर्वजीत यादव के घर तक सड़क का निर्माण किया जाना है जिसमें 3 मीटर की आरसीसी पुलिया एक रिटेनिंग वाल पुलिया के दोनों सिरों पर सीसी सीमेंट कंक्रीट से किया जाना है ।
उक्त कार्य में अभी पुलिया का काम शुरू किया गया था जंहा ठेकेदार द्वारा घटिया किस्म का बोल्डर व बालू की जगह भस्सी का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष से की गई।
सूचना मिलते ही नपं के लिपिक ऋषि कुमार के साथ मौके पर जाकर देखा की कार्य मानक के अनुरूप नहीं हो रहा है जिसे तत्काल प्रभाव से रोककर कहा कि कार्य मानक के अनुरूप होना सुनिश्चित करें।