रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा….

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में पिपरी थाना पुलिस को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में रेणुकूट चौकी प्रभारी संजय सिंह की टीम द्वारा हिण्डालको कॉलोनी स्थित पी-टाइप स्टॉप क्वार्टर के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक युवक नाजायज गांजा लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रोहित कुमार गोंड उम्र लगभग 22 वर्ष, निवासी अमाव थाना भलुअनी जिला देवरिया, वर्तमान पता लायन्स क्लब स्कूल के पास शिवा पार्क रेणुकूट, को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 318 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पिपरी थाना पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय रवाना कर दिया। पुलिस टीम का कहना है कि क्षेत्र में नशे के अवैध व्यापार के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।