• Home
  • Privacy Policy
Monday, August 10, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Aishwary Pratap Singh Tomar wins silver medal: आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल के अपने डेब्यू में ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

Admin by Admin
December 7, 2025
in खेल
0
Aishwary Pratap Singh Tomar wins silver medal: आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल के अपने डेब्यू में ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया.
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:December 07, 2025, 19:49 IST

आईएसएसएफ विश्व कप के फाइनल में डेब्यू करते हुए भारत के ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने कमाल कर दिया. ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने शानदार खेल दिखाते हुए भारत के लिए 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

आईएसएसएफ विश्व कप में ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने जीता सिल्वर मेडलऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने जीता सिल्वर मेडल

दोहा: भारत के 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन चैंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल रजत पदक अपने नाम किया. इसके साथ ही उन्होंने इस खेल में सभी संभावित विश्व और महाद्वीपीय चैंपियनशिप में पदकों का सेट पूरा कर लिया. भारतीय खिलाड़ी ऐश्वर्य चेकिया के जिरी प्रिव्रात्स्की से 0.9 अंक पीछे रहे. जिरी ने आईएसएसएसफ के 40 शॉट के नए प्रारूप में खेले गए फाइनल में 414.2 का स्कोर किया. ओलंपिक चैंपियन लियू युकुन ने कांस्य पदक जीता.

दो बार के ओलंपियन, पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन और मौजूदा एशियाई चैंपियन ऐश्वर्य ने पिछले महीने विश्व चैंपियनशिप में भी रजत पदक जीता था. ऐश्वर्य ने क्वालिफिकेशन में 595 का स्कोर किया और चीन के टियान जियामिंग के बाद दूसरे स्थान पर रहे. टियान ने 598 के विश्व रिकॉर्ड के साथ शानदार प्रदर्शन किया.

ऐश्वर्य नीलिंग पोजीशन में चौथे स्थान पर रहे

‘एथलीट ऑफ द ईयर’ नॉर्वे के जॉन-हरमन हेग और हंगरी के दिग्गज इस्तवान पेनी शीर्ष आठ में शामिल अन्य शीर्ष निशानेबाज थे. ऐश्वर्य नीलिंग पोजीशन में 10 शॉट में 102.8 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर थे. दूसरी प्रोन पोजीशन के अगले 10 शॉट में ऐश्वर्य ने अपनी लय पकड़ी. वह 52.9 और 52 की मजबूत सीरीज के साथ लीडरबोर्ड पर दूसरे स्थान पर पहुंच गए.

इस बीच प्रिव्रात्स्की 3.3 आगे थे. ओलंपिक चैंपियन लियू तीसरे स्थान पर थे. इसके बाद ऐश्वर्य ने अगले 10 शॉट्स में प्रिव्रात्स्की को पछाड़ दिया और अंतर को 1.5 तक कम कर दिया. 31वें शॉट के बाद यह 0.5 तक कम हो गया. 33वें शॉट के बाद ऐश्वर्य ने बढ़त बना ली. अंतिम दो शॉट्स से पहले अंतर महज 0.3 का था. पर फिर प्रिव्रात्स्की आगे हो गए और स्वर्ण पदक जीत लिया जो इस साल उनका तीसरा आईएसएसएफ स्वर्ण पदक था.

मनु भाकर ने किया निराश

ऐश्वर्य ने भी साल के शुरूआती हिस्से में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद साल का अंत शानदार तरीके से किया. यह दोहा में इस टूर्नामेंट में भारत का चौथा पदक भी था. महिलाओं की थ्री पोजीशन स्पर्धा में सिफत कौर सामरा और महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में मनु भाकर क्वालिफिकेशन चरण से आगे नहीं बढ़ पाईं. सिफत ने अपनी रिले में 584 का स्कोर किया और 10वें स्थान पर रहीं, जबकि मनु 581 के स्कोर के साथ अपने नौवें स्थान पर रहीं.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

December 07, 2025, 19:49 IST

homesports

आईएसएसएफ विश्व कप में ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने जीता सिल्वर मेडल



Source link

Previous Post

सोनभद्र. शहीद डॉo रामाशीष सिंह की नौवीं पुण्यतिथि का आयोजन

Next Post

बिटिया को शूटर बनाने के लिए पिता ने छोड़ी सरकारी नौकरी, गोल्ड जीतकर सिमरजीत कौर ने रचा इतिहास

Next Post
बिटिया को शूटर बनाने के लिए पिता ने छोड़ी सरकारी नौकरी, गोल्ड जीतकर सिमरजीत कौर ने रचा इतिहास

बिटिया को शूटर बनाने के लिए पिता ने छोड़ी सरकारी नौकरी, गोल्ड जीतकर सिमरजीत कौर ने रचा इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • ‘मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई है’, भारतीय बॉक्सर ने PM मोदी को सुनाया पाकिस्तानी का किस्सा, Commonwealth-games Hindi News
  • प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा ऐक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, Jharkhand Hindi News
  • विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में 1974 से 2022 तक भारत का संघर्ष से भरा सफर, Sports Hindi News
  • भारत के गलत नक्शे के खिलाफ आवाज उठाने वाली लवलीना से बोले PM मोदी, ‘लंबे समय तक याद रखेंगे’, Sports Hindi News
  • बीजपुर. थाना प्रभारी ने भिक्षाटन कर रहे लोगों में वितरित किया महाप्रसाद

Breaking News

‘मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई है’, भारतीय बॉक्सर ने PM मोदी को सुनाया पाकिस्तानी का किस्सा, Commonwealth-games Hindi News

‘मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई है’, भारतीय बॉक्सर ने PM मोदी को सुनाया पाकिस्तानी का किस्सा, Commonwealth-games Hindi News
by Admin
August 10, 2026
0

भारतीय बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तानी एथलीट का किस्सा सुनाया। किस्सा सुनने के बाद पीएम मोदी...

Read moreDetails

प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा ऐक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, Jharkhand Hindi News

प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा ऐक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, Jharkhand Hindi News
by Admin
August 10, 2026
0

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio