• Home
  • Privacy Policy
Monday, August 10, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बिटिया को शूटर बनाने के लिए पिता ने छोड़ी सरकारी नौकरी, गोल्ड जीतकर सिमरजीत कौर ने रचा इतिहास

Admin by Admin
December 7, 2025
in खेल
0
बिटिया को शूटर बनाने के लिए पिता ने छोड़ी सरकारी नौकरी, गोल्ड जीतकर सिमरजीत कौर ने रचा इतिहास
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:December 07, 2025, 20:35 IST

Simranpreet kaur wins 25m pistol gold: शूटर सिमरजीत कौर के पिता ने बिटिया को निशानेबाज बनाने के लिए सरकारी नौकरी तक को छोड़ दिया. आज बिटिया ने गोल्ड मेडल जीतकर पिता का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया. सिमरजीत कौर ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता.

बिटिया को शूटर बनाने के लिए पिता ने छोड़ी सरकारी नौकरी, बनी चैंपियनसिमरजीत कौर ने गोल्ड जीतकर पिता का सीना फख्र से चौड़ा कर दिया.

दोहा. यूवा शूटर सिमरनप्रीत कौर बरार ने मुश्किल मुकाबले में जीत हासिल कर महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता. जबकि भारत के 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन चैंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल में अपने पदार्पण में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. ऐश्वर्य ने इस तरह इस खेल में सभी संभावित विश्व और महाद्वीपीय चैंपियनशिप में पदकों का सेट पूरा कर लिया.

इस साल की शुरुआत में लीमा में विश्व कप में रजत पदक जीतने वाली सिमरनप्रीत के पिता ने अपनी बेटी के लिए सरकारी नौकरी छोड़ दी थी. इस निशानेबाज ने फाइनल में 41 का शानदार स्कोर बनाकर अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की और अपने माता-पिता को फक्र महसूस कराया. उन्होंने साथ ही विश्व जूनियर रिकॉर्ड की बराबरी भी की. आठ निशानेबाजों के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी भारतीय ईशा सिंह सातवें स्थान पर रहीं. ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली मनु भाकर क्वालिफिकेशन दौर में 581 के स्कोर के साथ नौवें स्थान पर रहने के बाद फाइनल में जगह नहीं बना पाईं.

Simranpreet kaur, Simranpreet kaur wins gold, ISSF World Cup, Simranpreet kaur gold ISSF World Cup, ISSF World Cup father left services, ISSF World Cup Simranpreet kaur, who is shooter Simranpreet kaur, समिरजीत कौर, शूटर सिमरजीत कौर, सिमरजीत कौर गोल्ड, आईएसएसएफ वर्ल्ड कप
सिमरजीत कौर ने गोल्ड जीतकर पिता का सीना फख्र से चौड़ा कर दिया.

क्वालिफिकेशन दौर में 21 साल की सिमरनप्रीत ने 585 के स्कोर से पांचवें स्थान से जबकि ईशा ने 585 के स्कोर से चौथे स्थान से फाइनल में जगह बनाई. सिमरनप्रीत ने धीमी शुरुआत की जिसमें वह पहले पांच शॉट की सीरीज में तीन निशाने चूक गईं और आठवें (अंतिम) स्थान पर खिसक गईं. लेकिन उसके बाद उन्होंने वापसी की और तीन परफेक्ट ‘5’ के शॉट लगाकर चीन की शीर्ष निशानेबाज और मौजूदा 10 मीटर एयर पिस्टल विश्व चैंपियन याओ कियानक्सुन (36 अंक से रजत) और जर्मनी की पूर्व विश्व चैंपियन डोरेन वेनेकैंप (कांस्य पदक) को पीछे छोड़ दिया.

भारतीय खिलाड़ी ऐश्वर्य चेकिया के जिरी प्रिव्रात्स्की से 0.9 अंक पीछे रहे. जिरी ने आईएसएसएसफ के 40 शॉट के नए प्रारूप में खेले गए फाइनल में 414.2 का स्कोर किया. ओलंपिक चैंपियन लियू युकुन ने कांस्य पदक जीता. दो बार के ओलंपियन, पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन और मौजूदा एशियाई चैंपियन ऐश्वर्य ने पिछले महीने विश्व चैंपियनशिप में भी रजत पदक जीता था. ऐश्वर्य ने क्वालिफिकेशन में 595 का स्कोर किया और चीन के टियान जियामिंग के बाद दूसरे स्थान पर रहे. टियान ने 598 के विश्व रिकॉर्ड के साथ शानदार प्रदर्शन किया.

‘एथलीट ऑफ द ईयर’ नॉर्वे के जॉन-हरमन हेग और हंगरी के दिग्गज इस्तवान पेनी शीर्ष आठ में शामिल अन्य शीर्ष निशानेबाज थे.
ऐश्वर्य नीलिंग पोजीशन में 10 शॉट में 102.8 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर थे. दूसरी प्रोन पोजीशन के अगले 10 शॉट में ऐश्वर्य ने अपनी लय पकड़ी. वह 52.9 और 52 की मजबूत सीरीज के साथ लीडरबोर्ड पर दूसरे स्थान पर पहुंच गए.

इस बीच प्रिव्रात्स्की 3.3 अंक आगे थे. ओलंपिक चैंपियन लियू तीसरे स्थान पर थे. इसके बाद ऐश्वर्य ने अगले 10 शॉट्स में प्रिव्रात्स्की को पछाड़ दिया और अंतर को 1.5 अंक तक कम कर दिया. 31वें शॉट के बाद यह 0.5 अंक तक कम हो गया. 33वें शॉट के बाद ऐश्वर्य ने बढ़त बना ली। अंतिम दो शॉट्स से पहले अंतर महज 0.3 अंक का था. पर फिर प्रिव्रात्स्की आगे हो गए और स्वर्ण पदक जीत लिया जो इस साल उनका तीसरा आईएसएसएफ स्वर्ण पदक था.

ऐश्वर्य ने भी साल के शुरूआती हिस्से में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद साल का अंत शानदार तरीके से किया. यह दोहा में इस टूर्नामेंट में भारत का चौथा पदक भी था. महिलाओं की थ्री पोजीशन स्पर्धा में सिफत कौर सामरा और महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में मनु भाकर क्वालिफिकेशन चरण से आगे नहीं बढ़ पाईं. सिफत ने अपनी रिले में 584 का स्कोर किया और 10वें स्थान पर रहीं, जबकि मनु 581 के स्कोर के साथ अपने नौवें स्थान पर रहीं.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

December 07, 2025, 20:35 IST

homesports

बिटिया को शूटर बनाने के लिए पिता ने छोड़ी सरकारी नौकरी, बनी चैंपियन



Source link

Previous Post

Aishwary Pratap Singh Tomar wins silver medal: आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल के अपने डेब्यू में ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

Next Post

सोनभद्र. महिला थानाध्यक्ष के प्रयास से तीन वैवाहिक जोड़े आए साथ,  दंपति साथ रहने को सहमत

Next Post

सोनभद्र. महिला थानाध्यक्ष के प्रयास से तीन वैवाहिक जोड़े आए साथ,  दंपति साथ रहने को सहमत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. नगर पालिका परिषद क्षेत्र में जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों और बिखरी गिट्टियों से हादसे का खतरा
  • सलखन. ब्रेक फेल होने से मारकुंडी घाटी में अनियंत्रित हुई निजी स्कूल बस, सभी बच्चे सुरक्षित
  • चोपन. सोन नदी से जल लेकर निकली भव्य कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव से गूंजा क्षेत्र
  • सोनभद्र. जिलाधिकारी ने छात्राओं से हर घर तिरंगा फहराने तथा अभिभावकों को प्रेरित करने का किया आह्वान
  • ‘मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई है’, भारतीय बॉक्सर ने PM मोदी को सुनाया पाकिस्तानी का किस्सा, Commonwealth-games Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. नगर पालिका परिषद क्षेत्र में जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों और बिखरी गिट्टियों से हादसे का खतरा

by J K Gupta
August 10, 2026
0

पंचायत संवाददाता@विष्णु कुशवाहा.... आदर्श नगर पालिका परिषद सोनभद्र के वार्ड नंबर 23 में चार तल्ला से प्राथमिक विद्यालय तक जाने...

Read moreDetails

सलखन. ब्रेक फेल होने से मारकुंडी घाटी में अनियंत्रित हुई निजी स्कूल बस, सभी बच्चे सुरक्षित

by JK Gupta
August 10, 2026
0

संवाददाता@बद्री प्रसाद..... रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में सोमवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर जा...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio