• Home
  • Privacy Policy
Tuesday, August 11, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. पिपरी क्षेत्र में खुले तीन अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर, मुफ्त प्राथमिक इलाज से लाभान्वित हो रहे लोग

JK Gupta by JK Gupta
December 1, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
64
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा……


पिपरी व रेणुकूट नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए शासन स्तर से महत्वपूर्ण पहल की गई है। क्षेत्र में तीन स्थानों पर अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर) खोले गए हैं, जहां रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंचकर अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। रेणुकूट नगर पंचायत क्षेत्र में दो अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हैं। इनमें पहला मुर्धवा में राधाकृष्ण मंदिर के पास खोला गया है, जबकि दूसरा खाड़पाथर में सोनाँचल स्कूल के सामने स्थापित किया गया है।

खाड़पाथर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में डॉक्टर विकास मिश्रा तैनात हैं, जो स्थानीय लोगों की जांच कर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करा रहे हैं। वहीं मुर्धवा स्थित केंद्र पर डॉक्टर रविंद्र नियमित रूप से मरीजों को परामर्श देकर उनकी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।

इसी प्रकार पिपरी नगर पंचायत क्षेत्र के न्यू मार्केट के पास अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोला गया है, जहां डॉक्टर धीरज अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन केंद्रों पर आने वाले मरीजों को प्राथमिक जांच के साथ-साथ आवश्यक दवाइयां भी मुफ्त में उपलब्ध कराई जा रही हैं। गरीब व जरूरतमंद लोग इसका विशेष लाभ उठा रहे हैं, क्योंकि इन्हें बिना किसी शुल्क के इलाज व दवा मिल रही है।

इसके अलावा पिपरी क्षेत्र में तुर्रा चौराहे के पास स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी संचालित है, जहां डॉक्टर राकेश तैनात हैं। वे पिपरी व आसपास के लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के संचालन से रेणुकूट व पिपरी क्षेत्र के लोगों को अब बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूरदराज के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन केंद्रों के शुरू हो जाने से समय और धन दोनों की बचत हो रही है तथा आसानी से इलाज उपलब्ध हो जा रहा है।

Previous Post

सहरसा के इनताज ने एसजीएफआइ कराटे चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ चयन

Next Post

रेणुकूट. संविदा कर्मियों का तीसरे दिन भी धरना जारी, ठंड में रात भर टेंट में बैठे

Next Post
रेणुकूट. संविदा कर्मियों का तीसरे दिन भी धरना जारी, ठंड में रात भर टेंट में बैठे

रेणुकूट. संविदा कर्मियों का तीसरे दिन भी धरना जारी, ठंड में रात भर टेंट में बैठे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • हिमाचल से बड़े आंदोलन की तैयारी; 25 जगह प्रदर्शन, 26 नवंबर से लड़ाई का ऐलान, Himachal-pradesh Hindi News
  • हमें सुबह ही उठा लिया था, राहुल में दम है तो… भाजपा का कल झारखंड बंद का ऐलान, Jharkhand Hindi News
  • सोनभद्र. मादक पदार्थ हेरोइन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू संग युवक गिरफ्तार
  • सोनभद्र. छह पेयजल परियोजनाओं को मिली मंजूरी, पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता होगी सुनिश्चित
  • तलाक के बाद भी गुजारा भत्ता देना होगा, हिमाचल HC बोला- दूसरी शादी तक की जिम्मेदारी, Himachal-pradesh Hindi News

Breaking News

हिमाचल से बड़े आंदोलन की तैयारी; 25 जगह प्रदर्शन, 26 नवंबर से लड़ाई का ऐलान, Himachal-pradesh Hindi News

हिमाचल से बड़े आंदोलन की तैयारी; 25 जगह प्रदर्शन, 26 नवंबर से लड़ाई का ऐलान, Himachal-pradesh Hindi News
by Admin
August 10, 2026
0

हिमाचल में बड़े आंदोलन की तैयारी है। सोमवार को सीटू और हिमाचल किसान सभा के आह्वान पर शिमला सहित 25...

Read moreDetails

हमें सुबह ही उठा लिया था, राहुल में दम है तो… भाजपा का कल झारखंड बंद का ऐलान, Jharkhand Hindi News

हमें सुबह ही उठा लिया था, राहुल में दम है तो… भाजपा का कल झारखंड बंद का ऐलान, Jharkhand Hindi News
by Admin
August 10, 2026
0

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षा की गड़बड़ियों को लेकर सोमवार को विधानसभा घेरने जा रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने वाटर कैनन,...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio