• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. संविदा कर्मियों का तीसरे दिन भी धरना जारी, ठंड में रात भर टेंट में बैठे

JK Gupta by JK Gupta
December 1, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
145
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा…..


विद्युत वितरण खंड पिपरी में संविदा कर्मियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। कड़क ठंड के बीच मात्र एक टेंट के सहारे पूरी रात धरना स्थल पर बैठे रहे संविदा कर्मियों ने बताया कि विभाग की उदासीनता के कारण उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।

जिलाध्यक्ष ज्योति कुमार ने बताया कि सोमवार को अधिशासी अभियंता ने दोपहर 2 बजे मिलने का समय दिया था। वे मुलाकात के लिए पहुंचे भी, लेकिन बातचीत के दौरान अधिकारियों ने मुद्दों को टालमटोल करते हुए कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया। बताया गया कि इसके बाद दो–तीन बार और वार्ता हुई, लेकिन हर बार केवल खानापूर्ति जैसी बातें ही सामने आईं।

अधिकारियों के रवैये से नाराज़ होकर जिलाध्यक्ष ज्योति कुमार और मंडल सचिव नितेश मौर्य ने आखिरकार अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय ले लिया। जबकि अन्य सभी संविदा कर्मी धरना स्थल पर उनके साथ स्थित रहकर समर्थन दे रहे हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सात निकाले गए संविदा कर्मियों की बहाली, अक्टूबर के काटे गए वेतन का भुगतान और अवकाश संबंधी आदेशों के पालन सहित सभी मांगों पर स्पष्ट निर्णय नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

धरना स्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि अब यह संघर्ष निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुका है, और यदि विभाग इस बार भी सुनवाई नहीं करता है तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Previous Post

रेणुकूट. पिपरी क्षेत्र में खुले तीन अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर, मुफ्त प्राथमिक इलाज से लाभान्वित हो रहे लोग

Next Post

सोनभद्र. राष्ट्रीय जंबूरी में सोनभद्र का गेट सबसे अव्वल, मिला ए ग्रेड

Next Post

सोनभद्र. राष्ट्रीय जंबूरी में सोनभद्र का गेट सबसे अव्वल, मिला ए ग्रेड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बीजपुर. ला एंड आर्डर बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता- राजेश सिंह
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार
  • सलखन. जिला जेल में निरुद्ध संदिग्ध परिस्थितियों में एनडीपीएस कैदी की मौत से हड़कंप

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.