@जे0के0/सोनभद्र….

SONBHADRA । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति से अभिनव पांडेय पुत्र आशीष कुमार निवासी इमरती कॉलोनी रॉबर्टसगंज को समाजवादी छात्र सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया है, साथ ही संगठन की ओर से आशा है कि अखिलेश यादव की नीतियों को जन जन तक पहुंचाते हुए संगठन को और अधिक बल एवं गतिशीलता प्रदान करेंगे, मनोनीत पत्र विनीत कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा ने अपने हाथ से दिया है।