बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा…..

युवा क्लब एसोशिएशन के तत्वावधान में आगामी गुरुवार से शनिवार चार दिवसीय युवा खेल महा महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में अंतरराज्यीय 1170 टीमों का महाकुंभ अजीरेश्वर धाम जरहा में लगेगा जिसमें एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। अजीरेश्वर धाम परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट न्यास कर्ता अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बघेल एवं पदाधिकारियों द्वारा भरपूर सहयोग किया जा रहा हैं।
13नवंबर को हस्तशिल्प कुटीर उद्योग उत्पाद टीम के द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी 14नवंबर को परिषदीय विद्यालय स्तर की 300टीमों द्वारा कबड्डी,खो खो,बॉलीबॉल, हाई जंप, लांग जंप में भाग लेगी।15नवंबर को150टीमें कबड्डी,खो,खो,बॉलीबॉल,कुश्ती के बेहतरीन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।16नवंबर को सुबह आठ बजे समाजसेवी,विद्यार्थी,अध्यापक सहित 500 की संख्या में महा मैराथन दौड़ के पश्चात 22राज्यों के थीम पर आधारित नृत्य,संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 60टीमों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति की जाएगी।
कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए यूथ क्लब ऐसोसिएशन द्वारा सारी तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही हैं।यूथ क्लब ऐसोसिएशन ने उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक साधिक संख्या में शामिल होने के लिए क्षेत्रीय संभ्रांतजनो से निवेदन किया है।