• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

घोरावल. चार पहिया वाहन की चपेट में आया बाइक सवार, इलाज के दौरान हुई मौत

JK Gupta by JK Gupta
November 10, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी……


घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़-धुरकरी में बीते दिनों चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। जिसका उपचार वाराणसी में एक अस्पताल में चल रहा था। रविवार की देर रात उसने दम तोड़ दिया।

इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन तथा चालक के विरुद्ध एक्सीडेंट का मुकदमा दर्ज किया है। अपराध निरीक्षक शमशेर यादव ने बताया कि पेढ़ गांव के रहने वाले ओम प्रकाश यादव ने तहरीर देकर बताया कि उनके भाई शांति प्रकाश बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। किसी चार पहिया वाहन ने तेज व लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर भाई को धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

धक्का मारने वाला वाहन मौके से भाग निकला। घायल का उपचार एक अस्पताल में चल रहा था। जहां रविवार की रात उसने दम तोड़ दिया। स्वजन शव लेकर रोते बिलखते घर पहुंचे। सूचना पुलिस को दी गई।

अपराध निरीक्षक ने बताया कि इस प्रकरण में घटना के वक्त की गई शिकायत पर ही अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। फरार चालक व वाहन की तलाश मे पुलिस जुटी है। 

Previous Post

स्टेट लेवल तीरंदाजी प्रतियोगिता में मगध रेंज का जलवा, अपने झोली में डाले 21 मेडल, लड़कियों का रहा दबदबा

Next Post

Samrat Rana became world champion in 10m air pistol: ISSF विश्व चैंपियनशिप में सम्राट राणा ने गोल्ड मेडल जीता

Next Post
Samrat Rana became world champion in 10m air pistol: ISSF विश्व चैंपियनशिप में सम्राट राणा ने गोल्ड मेडल जीता

Samrat Rana became world champion in 10m air pistol: ISSF विश्व चैंपियनशिप में सम्राट राणा ने गोल्ड मेडल जीता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. कोरोना के समय खलियारी कलवारी मार्ग को बाईपास करने का भाजपा ने जनता को दिखाया सब्जबाग- अविनाश कुशवाहा
  • बीजपुर. ला एंड आर्डर बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता- राजेश सिंह
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.