बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा…..

क्षेत्र में हाल ही में आए मोंथा तूफान भारी बारिश एवं कुछ स्थानों पर हुए ओलावृष्टि से क्षेत्रीय किसानों को भारी क्षति हुई है ।किसानों की सब्जी सहित धान एवं दलहनी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं जिससे किसानों की कमर टूट गई है । जिले के बभनी, म्योरपुर,दुद्धी, कोन ओबरा, क्षेत्र के किसान अपनी लागत व पूंजी खोने के बाद हताश निराश हैं ।
इस प्राकृतिक आपदा से परेशान किसानों की समस्याओं को देखते हुए भाजपा नेता प्रमोद दुबे ने सरकार से तुरंत राहत एवं सहायता की मांग की है प्रमोद दुबे ने मुख्यमंत्री सहित संबंधित आला अधिकारियों को पत्र लिखकर मांग किया कि प्रभावित किसानों को फसल बीमा योजना के तहत उचित मुआवजा दिया जाए साथ ही सरकारी सहायता राशि तत्काल वितरित की जाए ताकि किसान पुनः खेती करने के स्थिति में आ सकें ।

उन्होंने बताया कि कई क्षेत्रों में खेत पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं तथा खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है । दुबे ने प्रशासन से सर्वे कार्य जल्द पूर्ण करने व नुकसान का सही आकलन कर मुआवजा वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया है उन्होंने कहा कि कठिन हालातो में किसानों को अकेला नहीं छोड़ा जा सकता सरकार को उनकी आर्थिक सुरक्षा और आजीविका की गारंटी सुनिश्चित करनी चाहिए ।
स्थानीय किसानों ने भी उम्मीद जताई है कि शासन जल्द प्रभावी कदम उठाकर उन्हें राहत प्रदान करेगा ।।











