घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी….

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के जमगाई गांव में बोलेरो जीप के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। शनिवार सुबह 11 बजे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार शाहगंज थाना क्षेत्र के बराक गांव निवासी नीलेश कुमार 19 वर्ष पुत्र विजयी विश्वकर्मा राबर्ट्सगंज में एचपी पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। शुक्रवार देर रात्रि में पेट्रोल पंप पर काम खत्म होने के बाद महाँव गांव में रिश्तेदार के घर जा रहा था।

इसी दौरान रात्रि करीब 11 बजे जमगाई मोड़ पर बोलेरो जीप के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस द्वारा उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर क्राइम इंस्पेक्टर शमशेर यादव ने घोरावल सीएचसी पहुंच कर परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।मृतक का विवाह नहीं हुआ था। वह 4 भाईयों और 1 बहन में सबसे छोटा था।