अनपरा/सोनभद्र. @उमेश सिंह……

नगर पंचायत वार्ड 2 भगतसिंह नगर में स्थित एस एस पब्लिक स्कूल संचालित होती हैं उस स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका से एक शोहदे ने छींटाकसी किया।पुलिस बाप-बेटा सहित चार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई।
अनपरा थाना क्षेत्र वार्ड 2 भगतसिंह नगर निवासी बृजेश कुमार गुप्ता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि सुबह नौ बजे के आसपास स्कूल के पास खड़ा था, उस समय सूरज गुप्त पुत्र जय प्रकाश गुप्ता निवासी वार्ड 2 भगत सिंह नगर पहुंचा ।
शिक्षिका को स्कूल जाते देख अभद्र भाषा का टिप्पणी किया, मैडम ने तत्काल डायल 112 पुलिस को काल कर बुलाया, पुलिस को आता देख आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने उसका घर पूछा बता दिया इस बात को लेकर आरोपी के परिजनों ने नाराज होकर गाली-गलौज देते हुए लाठी-डंडो से पीटकर घायल कर दिए।बीच-बचाव करने आया बेटे के साथ भी मारपीट की और जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस से कार्यवाई की मांग की, थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले में चार लोगो पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही हैं।