घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी….

कोतवाली क्षेत्र के खड़हा गांव में घरेलू मामलों को लेकर पटीदारों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों से कल 7 लोग घायल हो गए ।शनिवार शाम सभी घायलों का उपचार और मेडिकल जांच घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।
पुलिस के अनुसार खरूआंव ग्राम पंचायत के खड़हा गांव में घरेलू विवाद में दो पक्ष में मारपीट हो गया मारपीट में दोनों पक्षों से सूरज 22 वर्ष, अजय कुमार 25 वर्ष, राजेंद्र 25 वर्ष, वंदना 20 वर्ष, सविता 45 वर्ष, कांति देवी 55 वर्ष, राजेंद्र प्रसाद 57 वर्ष घायल हो गए। सूचना सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ।
पुलिस दोनों पक्षों के घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले आई। जहां सभी का उपचार और मेडिकल जांच किया गया। इस संबंध क्राइम इंस्पेक्टर शमशेर यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से मारपीट करने वाले 7 लोगों का शांति भंग में चालान किया गया।