म्योरपुर/सोनभद्र. @संदीप अग्रहरी……

स्थानीय थाना पुलिस द्वारा किशोरी से छेड़खानी के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए ओम प्रकाश पनिका पुत्र स्वर्गीय राम खेलावन निवासी कुदरी को हनुमान मंदिर के पास यात्री शेड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को धारा 75, 352, 351(3), 115(2), 65(1), 78 बीएनएस व 7/8, 11(4)/12, 3/4(2) पाक्सो एक्ट के तहत न्यायालय भेजा गया।