म्योरपुर/सोनभद्र. @संदीप अग्रहरी….
__केंद्र व प्रदेश की सरकार दिव्यांगजन के लिए कर रही कई योजनाओं का संचालन- जीतसिंह

स्थानीय विकास खंड परिसर में बृहस्पतिवार को दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायता उपकरण वितरित किया गया। समाज कल्याण विभाग और एलिम्को कानपुर के संयुक्त तत्वाधान में 16 दिव्यांगजनों को उपकरण का वितरण किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जीतसिंह खरवार ने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए तमाम तरह की योजनाएं चलाई जा रही है, जिससे उनका जीवन काफी आसान हो गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार के सहयोग से ही तमाम संस्थाएं भी दिव्यांगजनों की मदद के लिए आगे बढ़ आ रही है, ऐसे में ऐसी संस्थाओं का सहयोग भी काफी सराहनीय है।उन्होंने दिव्यांगजनों के लिए बड़ा सहारा बताया। कहा इस सहारे से उनके जीवन को काफी मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि मानसिंह गोंड ने कहा कि पूर्व में दिव्यांगजनों को चिन्हित करके उन्हें उपकरण का वितरण किया जा रहा है। ऐसे में जो भी लोग बच गए हैं उन्हें भी भविष्य में उपकरण दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, समाज कल्याण विभाग के सूर्यबली यादव, सुधीर कुमार समेत बड़ी संख्या में ब्लॉक कर्मचारी मौजूद रहे।