• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. पुलिस ने फर्जी लुटेरी दुल्हन गैंग का किया भंडाफोड़, सभी गिरफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
November 6, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
97
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

म्योरपुर/सोनभद्र. @संदीप अग्रहरी……


__लूट के जेवर और नकदी बरामद, मुख्य सरगना की तलाश जारी

स्थानीय थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो नकली शादी रचाकर वर पक्ष से लूटपाट करता था। पुलिस ने इस लुटेरी दुल्हन गैंग की मुख्य सदस्य दुल्हन रानी कुमारी, उसकी माँ माया देवी और उसके पति रवि रंजन मौर्या को गिरफ्तार किया है।

इनके पास से लूटे गए जेवर और नगद नौ हजार पांच सौ रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे लोग एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते हैं। गिरोह का सदस्य कृष्णा मौर्या विवाह के इच्छुक युवकों से संपर्क कर उन्हें शादी का झांसा देता था। वर पक्ष से मोटी रकम लेकर नकली विवाह कराया जाता था।

शादी के बाद दुल्हन बनी महिला रानी कुमारी मौका देखकर घर से जेवर, नकदी और सामान लेकर फरार हो जाती थी। गिरफ्तार आरोपियों ने यह भी कबूला कि उन्होंने 29 अक्टूबर 2025 को भी इसी तरीके से एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाया था।

वारदात के बाद वे लूटे गए जेवर बेचने रॉबर्ट्सगंज जा रहे थे तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। गिरोह ने पीड़ित से लगभग डेढ़ लाख की लूट की थी। राजस्थान के जालौर जिले के निवासी रमेश कुमार पुत्र अजुबा राम ने आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि शादी के बहाने उनसे धोखाधड़ी की गई और नकदी-जेवर लूट लिए गए।

इस पर थाना म्योरपुर में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और आरोपियों की पहचान की। इसके बाद छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में रानी कुमारी पत्नी रवि रंजन, पुत्री राजेन्द्र, निवासी सुपाचुआ, माया देवी पत्नी स्व. राजेन्द्र घसिया, निवासी सुपाचुआ, रवि रंजन मौर्या पुत्र नथुनी मौर्या, निवासी मुण्डीसेमर, थाना विण्ढमगंज को गिरफ्तार किया।

जबकि फरार अभियुक्त कृष्ण कुमार मौर्या पुत्र रणजीत मौर्या, निवासी भैरवा गोबर बहुआरा, थाना रॉबर्ट्सगंज व राजू माली की तलाश की जा रही है।

थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे ने बताया कि अभियुक्तों के पास से एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी चाँदी की पायल, नगदी और विवाह के समय पहना गया लाल जोड़ा बरामद किया गया है। कहा कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों और पुराने मामलों की भी जांच की जा रही है।

Previous Post

सलखन. कवि श्यामबिहारी ’मधुर’ के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

Next Post

म्योरपुर. पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार

Next Post

म्योरपुर. पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. कोरोना के समय खलियारी कलवारी मार्ग को बाईपास करने का भाजपा ने जनता को दिखाया सब्जबाग- अविनाश कुशवाहा
  • बीजपुर. ला एंड आर्डर बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता- राजेश सिंह
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.