सलखन/सोनभद्र. @बद्री प्रसाद….

प्रख्यात कवि, साहित्यकार,पत्रकार एवं शिक्षक श्यामबिहारी ’मधुर’ के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। बुधवार की देर शाम उनका आकस्मिक निधन हो गया। वे सदर विकास खण्ड के मारकुंडी ग्राम सभा के अवई के निवासी थे और चोपन विकास खण्ड के करगरा के प्राथमिक प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत थे।
मृदुभाषी एवं सौम्य स्वभाव के धनी श्यामबिहारी के निधन की सूचना से स्थानीय लोगों एवं प्रबुद्ध समाज में शोक की लहर व्याप्त हो गई।उनके निधन पर मारकुंडी पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान ऊधम सिंह यादव के नेतृत्व में एक शोक सभा आयोजित कर शोक संवेदना व्यक्त की गई एवं दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।
प्राथमिक शिक्षक संघ के अतिरिक्त जय ज्योति इंटर कॉलेज गुरमा के प्रभारी प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार राय,डी एन मिश्र,बी एन मिश्र,अनिल कुमार,सौरभ श्रीवास्तव,ऋषभ अग्रवाल एवं सतीश शर्मा आदि अध्यापकों ने भी शोक संवेदना व्यक्त किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं अध्यापकगण मौजूद रहे।