• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Sheetal Devi creats history:18 साल की शीतल देवी के नाम बड़ा कीर्तिमान… यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की पहली पैरा आर्चर बनीं

Admin by Admin
November 6, 2025
in खेल
0
Sheetal Devi creats history:18 साल की शीतल देवी के नाम बड़ा कीर्तिमान… यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की पहली पैरा आर्चर बनीं
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:November 06, 2025, 20:15 IST

Sheetal Devi creats history: शीतल देवी ने निशाना साधने से पहले ही इतिहास कायम कर दिया है. जन्म से ही बिना हाथ के इस पैरा आर्चर को आगामी एशिया कप स्टेज 3 के लिए भारत की सक्षम जूनियर टीम में जगह मिली है. वर्ल्ड कंपाउंड चैंपियन शीतल के लिए एक सक्षम अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में शामिल होना एक और ऐतिहासिक उपलब्धि है.

18 साल की शीतल देवी के नाम बड़ा कीर्तिमान, ग्राउंड पर उतरे बिना रचा इतिहासशीतल देवी ने निशाना साधे बिना रचा इतिहास.

नई दिल्ली. पैरा आर्चर शीतल देवी ने इतिहास रच दिया है. शीतल ने इस बार निशाना साधने से पहले ही अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है. जन्म से ही बिना हाथ के पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने गुरुवार को एक और उपलब्धि हासिल करते हुए जेद्दा में होने वाले आगामी एशिया कप चरण तीन के लिए भारत की सक्षम जूनियर टीम में जगह बनाई. विश्व कंपाउंड चैंपियन शीतल के लिए एक सक्षम अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में शामिल होना एक और ऐतिहासिक उपलब्धि है.

शीतल देवी (Sheetal Devi) ने टीम की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर लिखा, ‘जब मैंने प्रतिस्पर्धा शुरू की थी तो मेरा एक छोटा सा सपना एक दिन सक्षम तीरंदाजों के साथ प्रतिस्पर्धा करना था. शुरुआत में मैं इसमें सफल नहीं हो पाई, लेकिन मैं हर असफलता से सीखते हुए आगे बढ़ती रही. आज वह सपना एक कदम और करीब आ गया है.’ पेरिस पैरालंपिक 2024 में मिश्रित टीम कंपाउंड स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली शीतल ने तुर्की की पेरिस पैरालंपिक चैंपियन ओजनूर क्यूर गिर्डी से प्रेरणा ली जो विश्व स्तर पर सक्षम तीरंदाजों की स्पर्धाओं में भी भाग लेती हैं.

Sheetal Devi, Para Archer Sheetal Devi, Who is Sheetal Devi, Sheetal Devi india able bodied team, Sheetal Devi records, Sheetal Devi para archer, Sheetal Devi jammu and Kashmir, शीतल देवी, पैरा आर्चर शीतल देवी, शीतल देवी कौन, कौन है पैरा आर्चर शीतल देवी
शीतल देवी ने निशाना साधे बिना रचा इतिहास.

देश भर के 60 से ज्यादा सक्षम तीरंदाजों के बीच समान परिस्थितियों में प्रतिस्पर्धा करते हुए जम्मू-कश्मीर की 18 वर्षीय तीरंदाज शीतल सोनीपत में हुए चार दिवसीय राष्ट्रीय चयन ट्रायल में तीसरे स्थान पर रहीं. शीतल ने क्वालीफिकेशन दौर में 703 अंक हासिल किए (पहले दौर में 352 और दूसरे दौर में 351) जो शीर्ष क्वालीफायर तेजल साल्वे के कुल अंक के बराबर स्कोर था.

फाइनल रैंकिंग में तेजल (15.75 अंक) और वैदेही जाधव (15 अंक) ने शीर्ष दो स्थान हासिल किए जबकि शीतल ने 11.75 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. शीतल ने महाराष्ट्र की ज्ञानेश्वरी गडाधे को 0.25 अंक के मामूली अंतर से पीछे छोड़ा.

Sheetal Devi, Para Archer Sheetal Devi, Who is Sheetal Devi, Sheetal Devi india able bodied team, Sheetal Devi records, Sheetal Devi para archer, Sheetal Devi jammu and Kashmir, शीतल देवी, पैरा आर्चर शीतल देवी, शीतल देवी कौन, कौन है पैरा आर्चर शीतल देवी

टीमें इस प्रकार हैं :
रिकर्व :
पुरुष : रामपाल चौधरी, रोहित कुमार, मयंक कुमार
महिला: कोंडापावुलुरी युक्ता श्री, वैष्णवी कुलकर्णी, कृतिका बिचपुरिया
कंपाउंड :
पुरुष : प्रद्युमन यादव, वासु यादव, देवांश सिंह
महिला : तेजल साल्वे, वैदेही जाधव, शीतल देवी.

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

November 06, 2025, 20:15 IST

homesports

18 साल की शीतल देवी के नाम बड़ा कीर्तिमान, ग्राउंड पर उतरे बिना रचा इतिहास



Source link

Previous Post

ओबरा. महिला से मारपीट में चार पर मुकदमा दर्ज

Next Post

सलखन. कवि श्यामबिहारी ’मधुर’ के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

Next Post

सलखन. कवि श्यामबिहारी ’मधुर’ के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
  • सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र
  • बृजभूषण सिंह पर लगे आरोप झूठे, मनगढ़ंत; ये साजिश के हिस्से; फैसले की बड़ी बातें, Ncr Hindi News
  • घोरावल. सबमर्सिबल में उतरे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत
  • सोनभद्र. दुद्धी में सपा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, संगोष्ठी में आदिवासी समाज के अधिकारों पर हुई चर्चा

Breaking News

म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

by JK Gupta
August 9, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी........ आदिवासी दिवस के अवसर पर बभनडीहा स्थित जय बड़ा देव स्थल के सुंदरीकरण एवं विकास के लिए सांसद...

Read moreDetails

सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र

by JK Gupta
August 9, 2026
0

@जे0 के0/@विष्णु कुशवाहा...... SONBHADRA । राबर्ट्सगंज आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में खराब पड़ी हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की समस्या को...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio