ओबरा/सोनभद्र. @सौरभ गोस्वामी……

बीते 4 नवंबर को राबर्ट्सगंज स्थित तियरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनपदीय युवा उत्सव खेल प्रतियोगिताओं में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के छात्र छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में आयोजित कुल छः प्रतियोगिता में से पांच प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान एवं एक प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित किया है।
सभी विजेता छात्र- छात्राओं को गुरुवार को महाविद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। महाविद्यालय की छात्रा कु. अर्चना ने डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, कु. बीनू तिवारी ने कविता लेखन में प्रथम स्थान, कु.सलोनी ने पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, आशुतोष जायसवाल ने कहानी लेखन में प्रथम स्थान, अंजली, जया पांडे व संजना तथा नीलम की टीम ने लोकगीत में प्रथम स्थान तथा प्राजंलि चौरसिया एवं अंकिता ने लोक नृत्य में तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
इस दौरान प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार,डॉ. संतोष कुमार सैनी,डॉ. उपेंद्र कुमार, डॉ. विकास कुमार,डॉ.आलोक यादव, डॉ.विभा पांडेय, राजेश प्रसाद,डॉ.वैशाली शुक्ला, डॉ. संघमित्रा के समन्वित प्रयास एवं छात्र-छात्राओं की कड़ी मेहनत के फलस्वरुप महाविद्यालय की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपदीय प्रतियोगिताओं में अपना परचम लहराने में सफल रही।