ओबरा/सोनभद्र. @सौरभ गोस्वामी…

स्थानीय तापीय परियोजना के ब ताप विद्युत गृह की 200 मेगावाट क्षमता की 10वीं इकाई में गुरुवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे बॉयलर ट्यूब लीकेज हो जाने से बंद हो गई है।वही ओबरा सी परियोजना की दोनों इकाइयां भी बंद चल रही है। जिससे बिजली उत्पादन में कमी आ गई है। बंद इकाईयो को चालू करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक ब ताप विद्युत गृह की 200 मेगावाट क्षमता की 9 वीं इकाई से लगभग 113 मेगावाट, 11वीं इकाई से 68 ,मेगावाट तथा 12 वीं इकाई से 67 मेगावाट तथा 13 वीं इकाई से 126 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जा रहा था।