@जे0के0/सोनभद्र….
__ओबरा के रेणु नदी छठ घाट पर आयोजित देव दीपावली कार्यक्रम में भोजपुरी के फूहड़ गानों पर बालाओं ने किया डांस

SONBHADRA । सोनभद्र में देव दिवाली के धार्मिक आयोजन के दौरान अश्लील डांस का मामला सामने आया है। ओबरा के रेणुका नदी छठ घाट पर आयोजित इस कार्यक्रम में देर रात कई बालाएं भोजपुरी गानों पर नाचती नजर आईं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ थे।
जानकारी के अनुसार, यह घटना बीती रात 11 बजे के बाद हुई, जब धार्मिक आयोजन आर्केस्ट्रा में बदल गया। मंच पर “ले ल पुदीना, ले ल पुदीना.. पियर फ्रॉक वाली” जैसे कई भोजपुरी गानों पर डांस किया गया।

इस कार्यक्रम में भोजपुरी गायक गोलू राजा, अनुपमा यादव और आर्यन बाबू भी शामिल थे। चौंकाने वाली बात यह है कि इस धार्मिक आयोजन में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजय सिंह गौड़, अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, एडीएम और एसडीएम समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
चर्चा है कि अधिकारियों के जाने के बाद धार्मिक आयोजन आर्केस्ट्रा में बदल गया, जबकि राज्यमंत्री और अधिकारियों के समय भक्ति गाने बज रहे थे और कई धार्मिक झांकी भी प्रस्तुत की गई थी, यह कार्यक्रम सामाजिक प्रगति परिषद द्वारा आयोजित किया गया था। अश्लील डांस का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रहा है, जिससे आयोजकों और प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। इस घटनाक्रम के संबंध में राज्य मंत्री समाज कल्याण संजीव कुमार गौड़ से सेलफोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि जब तलक वह कार्यक्रम में मौजूद थे भक्ति गीत बजे उनके जाने के बाद क्या हुआ उन्हें नहीं मालूम।