• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट और पिपरी में भव्य देव दीपावली समारोह, हजारों दीपों की रोशनी में जगमगाए नगर पंचायत क्षेत्र

JK Gupta by JK Gupta
November 5, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा……


देव दीपावली के पावन अवसर पर रेणुकूट और पिपरी नगर पंचायतों में बुधवार को भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर नगरवासियों ने आस्था और उल्लास के साथ दीप प्रज्वलित कर देवताओं की वंदना की। दोनों नगर पंचायत क्षेत्रों में हजारों दीपों से सजी शाम श्रद्धा और संस्कृति का सुंदर संगम बनी रही। रेणुकूट नगर पंचायत क्षेत्र के झरना बस्ती में देव दीपावली का मुख्य आयोजन किया गया। सुबह से ही यहां धार्मिक वातावरण व्याप्त रहा।

नगर पंचायत अध्यक्ष ममता सिंह एवं अधिशासी अधिकारी संजय कुमार की मौजूदगी में विधि-विधान से रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। शाम ढलते ही पूरा झरना बस्ती क्षेत्र हजारों दीपकों की रोशनी से जगमगा उठा।

रात्रि में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सिंह, सभी वार्ड सभासद एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। पिपरी नगर पंचायत में देव दीपावली का आयोजन वार्ड नंबर 1 तथा वार्ड नंबर 2 के न्यू मार्केट परिसर और राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में किया गया। शाम होते ही पूरा मैदान हजारों दीपों की जगमगाहट से आच्छादित हो गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह ने बताया कि देव दीपावली का यह आयोजन पिपरी नगर पंचायत में प्रतिवर्ष धूमधाम से किया जाता है। इस वर्ष भी भव्य स्तर पर आयोजन किया गया, जिसमें नगर के कई गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, छात्र-छात्राओं और आमजन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लियाl

यहां राधा कृष्ण की झांकी, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और दीप प्रज्वलन से सजा यह आयोजन देर रात तक चलता रहा। हर ओर “हर हर महादेव” और “जय गंगे माँ” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। देव दीपावली के इस पावन अवसर पर रेणुकूट और पिपरी दोनों नगरों ने अपनी आस्था, एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

Previous Post

रेणुकूट. औद्योगिक संस्थान द्वारा सीएसआर से 40 मरीजों के बीच पुष्टाहार वितरित

Next Post

अनपरा. BREKING: बाइक व आटो में जोरदार टक्कर, एक बच्चे समेत दो की मौत

Next Post

अनपरा. BREKING: बाइक व आटो में जोरदार टक्कर, एक बच्चे समेत दो की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. फर्जी फार्म- 7 आपत्तियां प्रस्तुत करने वालों पर नियमानुसार एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जाय- अविनाश कुशवाहा
  • भारतीय महिला टीम का सपना टूटा, चीन से हारकर डिफेंड नहीं कर पाए बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप
  • ओबरा. ‘नंद के आनंद भयो’ के जयघोष से गूंजा श्री राम नगर, धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव
  • सोनभद्र. ग्राम जीवार में बाबा साहब की प्रतिमा खण्डित होने पर पहुंचें कार्यकर्ता समेत भीम आर्मी जिलाध्यक्ष
  • सोनभद्र. कोरोना के समय खलियारी कलवारी मार्ग को बाईपास करने का भाजपा ने जनता को दिखाया सब्जबाग- अविनाश कुशवाहा

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.