• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. परियोजना प्रबंधन की उदासीनता से दूसरे दिन भी लगा रहा जाम, ग्रामीण लिखित आश्वासन पर ही जाम हटाने को तैयार

JK Gupta by JK Gupta
October 6, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव….


ओवरलोड राखड़ ट्रान्सपोर्टिंग एवं उड़ती राख से परेशान सोमवार की शाम से ही कोटा बस्ती में राखड़ वाहनों के आवागमन को लेकर बेला देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों का विरोध सामने आया। सड़क पर लगातार आ रहे राखड़ के बड़े वाहनों को लेकर बेला देवी ने सैकड़ों वाहनों को रोक दिया। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की पांच किलोमीटर से अधिक दूरी तक कतार लग गई और जाम की स्थिति बन गई।

बेला देवी के विरोध की जानकारी होने पर ग्राम पंचायत कोटा के प्रधान प्रमोद तिवारी मौके पर पहुंचे और उनका समर्थन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। ग्रामीणों का कहना था कि भारी वाहनों के लगातार आवागमन और सड़क पर राख गिरने से लोगों को परेशानी हो रही है। राख सूखने के बाद धूल उड़ने से आसपास के लोगों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

जाम की स्थिति की जानकारी मिलने पर एनटीपीसी मानव संसाधन के प्रबंधक शशांक मिश्रा मौके पर पहुंचे। मौके पर ही ग्राम प्रधान प्रमोद तिवारी ने उन्हें पत्र सौंपकर समस्या से अवगत कराया। प्रधान ने मौके पर एनटीपीसी अधिकारी के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि यदि एक-दो दिन में समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो बड़े आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ज्ञापन में ज्वालामुखी-कोटा, कोटा-खड़िया और कोटा-तेलगवां मार्ग पर बड़े वाहनों के आवागमन से सड़क की स्थिति खराब होने और जाम की समस्या का उल्लेख किया गया। स्कूल समय में बड़े वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए सुबह 7 से 9 बजे और दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने का सुझाव दिया गया।

इसके साथ ही सड़क पर प्रतिदिन पानी का छिड़काव कराने और नियमित रूप से सड़क की सफाई कराने की बात भी पत्र में रखी गई, ताकि सड़क पर जमा राख और धूल की समस्या को कम किया जा सके। वहीं ज्वालामुखी मंदिर से पीडब्ल्यूडी मोड़ होते हुए कोटा चौराहा तक वाहनों की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटे निर्धारित करने का सुझाव दिया गया। ज्ञापन सौपने के अड़तालिस घंटे से अधिक बीतने के बाद भी परियोजना प्रबंधन उदासीन बना हुआ है ।

ग्रामीणों का कहना है की जब तक प्रबंधन द्वारा लिखित आश्वासन नही दिया जाएगा तब तक राखड़ के वाहनों का आवागमन शुरू नही होने दिया जाएगा| वही ग्रामीणों ने अब बैठक कर विरोध को और व्यापक बनाने की रणनीति बना रहे हैं| बैठक में मुख्यरूप से बेला देवी, चंदन सिंह, राजकुमार, लव शर्मा, उत्सव गिरी, सकलदेव सिंह, वीरू कुमार, विक्की शाह और रौनक कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

राखड़ परिवहन को लेकर क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय की अध्यक्षता में एनटीपीसी, बिंदनगर व एनटीपीसी शक्तिनगर के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से समिति बनाकर समस्या के निस्तारण हेतु प्रयास किए गए।

Post Views: 6
Previous Post

शक्तिनगर. मानसिक स्वास्थ्य को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

Next Post

डाला. कचरे की दुर्गंध से सांस लेना दूभर, नपं अध्यक्ष ने डीएम से लगाई गुहार

Next Post

डाला. कचरे की दुर्गंध से सांस लेना दूभर, नपं अध्यक्ष ने डीएम से लगाई गुहार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.