• Home
  • Privacy Policy
Tuesday, August 11, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. नर सेवा नारायण सेवा के दो वर्ष पूर्ण होने पर भव्य भंडारे का आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
November 4, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चोपन/सोनभद्र. @कृपा शंकर पांडेय


नर सेवा नारायण सेवा के अंतर्गत हर शनिवार को खिचड़ी वितरण का संकल्प लेते हुए मंगलवार को दो वर्ष पूरा हो गया। इस विशेष अवसर को मनाने के लिए एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जहां सबसे पहले कैलाश मंदिर में विराजमान हनुमान जी का विधि विधान से पूजन अर्चन कर भव्य श्रृंगार किया गया तत्पश्चात भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया गया जिसमें समाज के जरूरतमंदों को भोजन कराया गया।

इस सेवा के पुनित कार्य में समाज के विभिन्न लोगों का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। भंडारे का शुभारंभ ओबरा उपजिलाधिकारी विवेक कुमार सिंह द्वारा किया गया इस दौरान हर शनिवार सेवा कार्य में सहयोग देने वाले मौके पर उपस्थित सहयोगियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस सेवा का उद्देश्य केवल भोजन वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में एकता, प्रेम और सहयोग का संदेश फैलाना भी है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना की और इसे समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बताया।

इस मौके पर विभाग प्रचारक उपेंद्र, जिला प्रचारक राहुल, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, सदर विधायक भूपेश चौबे, आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली, राजा मिश्रा, ओबरा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, जुगैल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी , विमल सिंह जेसी, संजीत कुमार चौबे, गितांजली चौबे, रंजना सिंह, सुनीता पाण्डेय, संध्या पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष संजय केशरी, प्रदीप अग्रवाल, घनश्याम पांडेय, विनित शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे|

कार्यक्रम के अंत में नर सेवा नारायण सेवा के संयोजक मनोज चौबे ने सफल कार्यक्रम को लेकर सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी जरुरतमंद को भोजन कराना इससे बड़ा कोई धर्म नहीं है जिस प्रकार से लोगों ने इस पुनित कार्य को अपना समर्थन दिया है आने वाले भविष्य में यह आगे भी निरंतर चलता रहे यही कामना है| कार्यक्रम का संचालन श्यामाचरण गिरी ने किया|

Previous Post

शाहगंज. स्कूल बस से भाई को उतरते देख खुशी में दौड़ी मासूम बस की चपेट में आई, मौत

Next Post

चोपन. एसडीएम ने सोमेश्वर घाट पर देव दिवाली की तैयारियों का लिया जायजा, दिए निर्देश

Next Post

चोपन. एसडीएम ने सोमेश्वर घाट पर देव दिवाली की तैयारियों का लिया जायजा, दिए निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • BWF Badminton Championships: स्टेडियम में कुत्ते, बंदर और कबूतरों का आतंक! फजीहत से बचने के लिए फूंके गए करोड़ों रुपए
  • हिमाचल से बड़े आंदोलन की तैयारी; 25 जगह प्रदर्शन, 26 नवंबर से लड़ाई का ऐलान, Himachal-pradesh Hindi News
  • हमें सुबह ही उठा लिया था, राहुल में दम है तो… भाजपा का कल झारखंड बंद का ऐलान, Jharkhand Hindi News
  • सोनभद्र. मादक पदार्थ हेरोइन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू संग युवक गिरफ्तार
  • सोनभद्र. छह पेयजल परियोजनाओं को मिली मंजूरी, पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता होगी सुनिश्चित

Breaking News

BWF Badminton Championships: स्टेडियम में कुत्ते, बंदर और कबूतरों का आतंक! फजीहत से बचने के लिए फूंके गए करोड़ों रुपए

BWF Badminton Championships: स्टेडियम में कुत्ते, बंदर और कबूतरों का आतंक! फजीहत से बचने के लिए फूंके गए करोड़ों रुपए
by Admin
August 11, 2026
0

नई दिल्ली: भारत में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए अनोखी तैयारी की गई है. टूर्नामेंट के दौरान...

Read moreDetails

हिमाचल से बड़े आंदोलन की तैयारी; 25 जगह प्रदर्शन, 26 नवंबर से लड़ाई का ऐलान, Himachal-pradesh Hindi News

हिमाचल से बड़े आंदोलन की तैयारी; 25 जगह प्रदर्शन, 26 नवंबर से लड़ाई का ऐलान, Himachal-pradesh Hindi News
by Admin
August 10, 2026
0

हिमाचल में बड़े आंदोलन की तैयारी है। सोमवार को सीटू और हिमाचल किसान सभा के आह्वान पर शिमला सहित 25...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio