ओबरा/सोनभद्र. @सौरभ गोस्वामी….

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पांडे के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान ओबरा कोतवाली से जुड़े समस्त अधिकारी तथा कर्मचारी के साथ प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने लगभग डेढ़ किलोमीटर की दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
इस दौड़ में शामिल सभी लोग शुक्रवार की सुबह आठ बजे पी टी ड्रेस पहन कर कोतवाली परिसर से निकल कर परियोजना अतिथि गृह पहुंचने के पश्चात दौड़ संपन्न हुयी। इस दौड़ में क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय , प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, कस्बा चौकी इंचार्ज विष्णु प्रभा सिंह के साथ थाने के समस्त शामिल निरीक्षक तथा स्टाफ का उद्देश्य राष्ट्र की एकता , अखंडता और सेवा भावना को जन जन तक पहुंचाना था।