ओबरा/सोनभद्र. @सौरभ गोस्वामी…

पीजी कालेज ओबरा में लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती शुक्रवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल हमारे देश की एकता एवं अखंडता के आधार स्तंभ थे।
देश के लिए उनका योगदान स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया जाएगा। इतिहास विभाग अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सैनी ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल ने देश के स्वाधीनता आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने के साथ 565 देसी रियासतों का भारत में विलय करके अखंड भारत का निर्माण किया तथा किसानों, महिलाओं व कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किया।
गणित विभाग अध्यक्ष डॉ उपेंद्र कुमार ने बताया कि सरदार पटेल विलक्षण प्रतिभा के धनी, एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं दूरदर्शी नेता थे। वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉ विकास कुमार ने कहा कि सरदार पटेल जी का देश के योगदान अक्षुण्य है उसे कभी भी विस्मृति नहीं किया जा सकता। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों के साथ कार्यालय अधीक्षक राजेश्वर रंजन, कार्यालय सहायक धर्मेंद्र कुमार, महेश पांडेय, सरफुद्दीन , कुंदन सहित कई छात्र छात्राएं मौजूद रही।