ओबरा/सोनभद्र. @सौरभ गोस्वामी….

पुलिस द्वारा द्वारा हनुमान मंदिर चौराहे पर पुलिस पिंक बूथ पर दंड से न्याय की ओर आपराधिक कानून के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें प्रभारी निरीक्षक विजय चौरसिया द्वारा नए तीन आपराधिक कानूनों की विस्तृत तौर पर जानकारी दी गई । लोगों को उनके मूल अधिकार और कर्तव्य के बारे में बताया गया।
जिसमें चौकी इंचार्ज कस्बा विष्णु प्रताप सिंह सहित पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश दुबे , उपनिरीक्षक राम लोचन , कांस्टेबल मनीष राय , कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव , महिला कांस्टेबल रंजन यादव के साथ व्यापारी बंधु और नगर के तमाम लोगों की भारी भरकम भीड़ मौजूद रही।
