• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

करमा. हौसला बुलंद चोरों ने प्राथमिक विद्यालय कसया कला पर फेरा हाथ

JK Gupta by JK Gupta
October 31, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

करमा/सोनभद्र. @रामकेश यादव…….


__सिलेंडर चूल्हा सहित खाद्य सामग्री पर लेकर फरार

हिंदूवारी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विकास खण्ड करमा स्थित कसया कला के प्राथमिक विद्यालय में बीती रात गुरुवार को चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने किचन का ताला तोड़ कर बर्तन व खद्य्यान चुरा कर फरार हो गए।जानकारी होने पर प्रधानाध्यापिका ने संबंधित थाने पर सूचना दे दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली अंतर्गत हिंदुआरी पुलिस चौकी के कसया कला प्राथमिक विद्यालय के रसोई घर का ताला तोड़कर अनाज, और बर्तन गैस, सिलेंडर.चूल्हा सहित अन्य सामग्री हौसला बुलंद चोर चुरा कर फरार हो गए।

विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रेनू गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब पौने नौ बजे जब हम विद्यालय पहुंचीं,तो बच्चें एवं हमारे सहायक अध्यापक लोगों ने बताया कि कमरे का ताला टूटा है और किचन की सामग्री नहीं है।

प्रधानाध्यापिका ने बताया कि जब मै किचन रूम में गई तो देखा कि चोरों ने कमरे में रखे 2 बोरी चावल,1बोरी गेहूं, स्टील के बर्तन गैस सिलेंडर. चूल्हा और कुछ अन्य सामान चुरा लिया है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण विद्यालय परिसर में जमा हो गए और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी व्यक्त की।

प्रधानाध्यापिका ने इसकी सूचना हिंदूआरी चौकी पर मौखिक एवं लिखित रूप में दे दी है।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हिंदुवारी चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है तत्काल कार्यवाही की जाएगी।

Previous Post

कोन. मिश्री गांव मे लगा अदृश्य शक्तियों का मेला, आस्था है या अंध विश्वास

Next Post

सोनभद्र. पुलिस और गौ तस्करों में हुई मुठभेड़, एक को पैर में लगी गोली

Next Post

सोनभद्र. पुलिस और गौ तस्करों में हुई मुठभेड़, एक को पैर में लगी गोली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. कोरोना के समय खलियारी कलवारी मार्ग को बाईपास करने का भाजपा ने जनता को दिखाया सब्जबाग- अविनाश कुशवाहा
  • बीजपुर. ला एंड आर्डर बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता- राजेश सिंह
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.