• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 5, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. पुलिस और गौ तस्करों में हुई मुठभेड़, एक को पैर में लगी गोली

JK Gupta by JK Gupta
October 31, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0के0/सोनभद्र…….


SONBHADRA । थाना रॉबर्ट्सगंज अन्तर्गत नौगढ़ पुलिया के पास गो तस्करों व पुलिस की मुठभेड़ में एक गौ तस्कर को गोली लगने से घायल/गिरफ्तार कर कब्जे से पिकअप से पांच गोवंश, एक अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया है।

रॉबर्ट्सगंज पुलिस व एसओजी टीम को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना 04 पशु तस्कर एक पिकअप से कुछ गोवंश को घोरावल से नौगढ़ रॉबर्ट्सगंज के रास्ते बिहार वध करने हेतु ले जा रहे है। उक्त सूचना पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस व एसओजी टीम द्वारा दो अलग-अलग टीमे बनाकर तत्काल मौके पर पहुँचकर दोमुहिया पुलिया के पास घेराबन्दी की गई।

जिसमें खुद को घिरता देखकर अपराधियों द्वारा भागने के प्रयास में पुलिस बल के उपर फायरिंग शुरु कर दी गई जिसमें आत्मरक्षा की जवाबी कार्यवाही में पुलिस बल द्वारा की गई फायरिंग में अभियुक्त जितेन्द्र यादव पुत्र सवारथ यादव निवासी झरिया थाना चैनपुर जिला भभुआ बिहार के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल/गिरफ्तार हो गया है।

अभियुक्त के कब्जे से एक पिकअप में 05 राशि गोवंश, एक तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया एवं अन्य 03 अभियुक्त 1. इबरार 2. मल्लू 3. हजरत, अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। घायल अभियुक्त को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय, लोढ़ी पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर दिया गया है। अग्रेतर विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

पूछताछ का विवरण :–
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि कैमूर बिहार में बैठे मेरे रिश्तेदार भगवान यादव व बलवन्त यादव द्वारा गोवंश तस्करी की पूरी प्लानिंग का षड्यन्त्र करके योजना बनायी गयी थी। हम लोग इन पांच राशि गोवंशों को घोरावल के पास से मिलकर लादे थे तथा नौगढ़ होते हुए बिहार ले जाकर वहां पर शातिर तस्कर क्रमशः नाटे, मुखिया और हाफिज को देते । इसकी पूर्व में भी कई बार हम लोग इसी योजना के तहत ले जाकर इन लोगों को दिये हैं । जिनके द्वारा वध के लिए पश्चिम बंगाल भेजा जाता है ।

वांछित अभियुक्तगण का विवरण :- इबरार पुत्र अज्ञात, मल्लू पुत्र अज्ञात, हजरत पुत्र अज्ञात, नाटे पुत्र अज्ञात, मुखिया पुत्र अज्ञात, हाफिज पुत्र अज्ञात निवासीगण अज्ञात

    पुलिस मुठभेड़ में सम्मिलित पुलिस टीम :- प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह, SOG प्रभारी उ0नि0 राजेश कुमार चौबे मय टीम, चौकी प्रभारी हिन्दुआरी सुरेन्द्र सिंह मय टीम, चौकी प्रभारी चुर्क श्री विनोद कुमार यादव मय टीम, चौकी प्रभारी श्री रविकान्त मिश्रा मय टीम शामिल रहे।

    Previous Post

    करमा. हौसला बुलंद चोरों ने प्राथमिक विद्यालय कसया कला पर फेरा हाथ

    Next Post

    बीजपुर. सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी

    Next Post

    बीजपुर. सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Advertisement

    Categories

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राष्ट्रीय
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    Recent News

    • क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
    • सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन
    • सोनभद्र. हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का भाजपा का आह्वान, कार्यशाला बैठक संपन्न
    • ओबरा. नेता जी चौक से गजराज नगर चौराहे के बीच 30 किमी/घंटा की गति सीमा रखने की अपील
    • म्योरपुर. पूर्व प्रधान के भाई को कोबरा ने डंसा, झाड़-फूंक में गंवाए 2 घंटे; जिला अस्पताल रेफर

    Breaking News

    क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News

    क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
    by Admin
    August 5, 2026
    0

    गुजरात सरकार ने नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए वनस्पति तेल से बने एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन के निर्माण और...

    Read moreDetails

    सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन

    by JK Gupta
    August 5, 2026
    0

    @जे0 के0...... Sonbhadra।  समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता एवं 'छोटे लोहिया' के...

    Read moreDetails

    उत्तर प्रदेश

    पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

    पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

    September 16, 2025
    रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

    रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

    September 16, 2025
    TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

    TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

    September 16, 2025
    • Home
    • Privacy Policy

    © 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

    error: Content is protected !!
    No Result
    View All Result
    • उत्तर प्रदेश
    • करियर
    • क्षेत्रीय
    • खेल
    • जीवन मन्त्र
    • जुर्म
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राष्ट्रीय
    • वायरल वीडियो
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    © 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio