• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कोन. एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

JK Gupta by JK Gupta
October 30, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
164
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोन/सोनभद्र. @मिथिलेश जायसवाल…..


__प्रतियोगिता में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर न्याय पंचायत कोन रहा अव्वल

ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खेमपुर ग्राउंड में किया गया, जिससे विकास खण्ड कोन के पांचो न्याय पंचायत की टीमों ने प्रतिभाग किया, खेलकूद का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख कोन रुबी मिश्रा व संयोजक खण्ड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ कराया, खेल के प्रारंभ में मशाल लेकर ग्राउंड का परिक्रमा कर खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ हुआ।

जिसमें विकास खण्ड के पांचों न्याय पंचायत में सबसे अधिक 37 अंक पाकर न्याय पंचायत कोन प्रथम स्थान पर ,15 अंक प्राप्त कर रामगढ़ दुसरे स्थान पर, कचनरवा 10 अंक पर तीसरे स्थान, गडाव 8 अंक व महुली 6 अंक पाकर पांचवें स्थान पर रहा, खेलकूद प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में चन्दन कुमार प्रा वि चतरखडिया, बालिका वर्ग में नर्सिंग जहां प्रा वि लौंगाबांध, 100 भी दौड़ में कु0 प्रिति प्रा वि घघिया, 200 मीटर दौड़ में नर्सिंग जहां, प्रा वि लौंगाबांध, इसके अलावा कबड्डी , खो खो, ऊंची कुद खेल खेलाया गया, बच्चों को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि रुबी मिश्रा ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ बच्चों के लिए खेलकूद भी जरूरी है जिससे शारीरिक व मानसिक विकास होता है।

खण्ड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने कहा कि विजयी बच्चों को जिला स्तरीय खेलकूद में प्रतिभाग कराया जायेगा, अंत में सभी विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित किया गया।

खेलकूद प्रतियोगिता के इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष रितेश जायसवाल,प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मिथिलेश कुमार गुप्ता, योगेश सिंह,मनीष त्रिपाठी, महेंद्र यादव, संजीव कुमार, ईश्वरनारायण यादव, प्रदीप कुमार, सुरेन्द्र कुमार, अंजनी दुबे, एआरपी दिनेश चौरसिया, पुष्पेन्द्र, शिवनीश सिंह, अखिलेश कुमार, रीना चौबे समेत दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।संचालन वरिष्ठ शिक्षक श्रवण कुमार ने किया।

Previous Post

सोनभद्र. बेमौसम बरसात से किसानों के फसल के नुकसान की नियमित समीक्षा करने की उठी मांग

Next Post

रेणुकूट. एलटी व प्रवक्ता शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए

Next Post

रेणुकूट. एलटी व प्रवक्ता शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. ग्राम जीवार में बाबा साहब की प्रतिमा खण्डित होने पर पहुंचें कार्यकर्ता समेत भीम आर्मी जिलाध्यक्ष
  • सोनभद्र. कोरोना के समय खलियारी कलवारी मार्ग को बाईपास करने का भाजपा ने जनता को दिखाया सब्जबाग- अविनाश कुशवाहा
  • बीजपुर. ला एंड आर्डर बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता- राजेश सिंह
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.