• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. बेमौसम बरसात से किसानों के फसल के नुकसान की नियमित समीक्षा करने की उठी मांग

JK Gupta by JK Gupta
October 30, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0के0/सोनभद्र…..


SONBHADRA । समय समय पर किसानों की आवाज बुलंद करने वाले सामाजिक संगठन पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के नेता गिरीश पाण्डेय ने जिले में हो रही बरसात के कारण किसानों की खराब हो रही फसलों को लेकर चिंता जताई है । किसान नेता गिरीश पाण्डेय ने बताया कि पिछले चार दिनों से लगातार मौसम खराब है और रुक रूप कर बारिश भी हो रही है। जिसके कारण खेतों में खड़ी धान की फसल को तो नुकसान पहुंच ही रहा है खलिहान में पहुंच चुकी फसलों को ज्यादा नुक्सान हो रहा है।

गिरीश पाण्डेय ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के साथ साथ जिलाधिकारी सोनभद्र को उनके एक्स एकाउंट पर लिखते हुए राजस्व कर्मियों के माध्यम से नियमित रोज गांवों में खराब हो रही फसलों की समीक्षा कराने की मांग के साथ साथ होने वाले नुकसान के सापेक्ष किसानों को मुआवजा देने की मांग किया।

गिरीश पाण्डेय ने कहा कि जब सरकारें बड़े कारोबारियों को होने वाले नुकसान पर उन्हें लाखों करोड़ों का अनुदान दे सकतीं हैं तो किसानों के लिए भी सरकार को संवेदनशील होकर मुआवजा देना चाहिए। गिरीश पाण्डेय ने कहा देश की आर्थिक उन्नति में किसानों का सहयोग कारोबारियों से ज्यादा है।

Previous Post

सोनभद्र. वल्लभ भाई पटेल की जयंती को लेकर कई मंडल की बैठकों का चला दौर

Next Post

कोन. एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

Next Post

कोन. एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. ग्राम जीवार में बाबा साहब की प्रतिमा खण्डित होने पर पहुंचें कार्यकर्ता समेत भीम आर्मी जिलाध्यक्ष
  • सोनभद्र. कोरोना के समय खलियारी कलवारी मार्ग को बाईपास करने का भाजपा ने जनता को दिखाया सब्जबाग- अविनाश कुशवाहा
  • बीजपुर. ला एंड आर्डर बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता- राजेश सिंह
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.