बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा….

लोक आस्था का महापर्व छठ को मनाने के लिए फल,फूल, गन्ना, दउरा, सूप आदि के खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ रविवार,सोमवार को बीजपुर बाजार में उमड़ी रही। खरीददारों की भीड़ उमड़ने से फल ,गन्ना के दाम महंगे रहे इन सब के बावजूद बाजार में दो दिनों से खरीददारी जम कर की गई।

बाजार के श्रीराम चौक से लेकर समूचे बाजार में पूजा पाठ से लेकर फल ,फूल, मिष्ठान चुनरी नारियल की दुकान सजी रही जहां ग्राहकों ने छठी मईया के हर पूजा के सामान की खरीददारी की।बाजार में पर्व से सप्ताहभर पहले ही दुकानें सज गई थी लेकिन ईख की दुकान रविवार से बाजार में कई जगह दुकान लगाई गई थी जिसकी बिक्री ,100रुपए जोड़ा से लेकर 60रुपए तक में बिका वही सेव 150रुपए किलो अनार ,संतरा भी इसी रेट में बिका।महंगे सामान होने के बावजूद पूजा पाठ के सामानों की बिक्री जोरो पर रही।