• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट.  केमिकल लदा टैंकर बाइक पर चढ़ा, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

JK Gupta by JK Gupta
October 22, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा..


स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के धरिकार मोहल्ला के समीप बुधवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में हिंडालको कंपनी के कर्मचारी रमाकांत मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए हिंडालको अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब रमाकांत मिश्रा अपनी बाइक से मुर्धवा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहा केमिकल से लदा टैंकर अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे उनकी बाइक पर चढ़ गया। टैंकर का अगला टायर बाइक पर चढ़ जाने से बाइक पूरी तरह टैंकर के नीचे फंस गई। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गईl स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने किसी तरह टैंकर को हटवाकर उसमें फंसी बाइक को बाहर निकाला और घायल को तत्काल अस्पताल भेजवाया। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुट गई है। पुलिस ने टैंकर मालिक को घटना की जानकारी दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

चौकी प्रभारी ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैंl

Previous Post

करमा. रानीतारा में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन सम्पन्न

Next Post

सोनभद्र. गोवर्धन पूजा पर बाबा ने खौलते दूध से किया स्नान, बड़ी संख्या में मौजूद रहा यादव समाज

Next Post

सोनभद्र. गोवर्धन पूजा पर बाबा ने खौलते दूध से किया स्नान, बड़ी संख्या में मौजूद रहा यादव समाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
  • दुद्धी. रेलवे गेट पर बने हाई स्पीड ब्रेकर पर गिरकर बाइक सवार गंभीर
  • घोरावल. पुल से कूदकर युवती ने दी जान
  • घोरावल. सुशील कुमार शुक्ला बने दी घोरावल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, दयाशंकर महामंत्री
  • सोनभद्र. डीएम ने विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.