• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. अवैध मदरसा प्रकरण में अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश

JK Gupta by JK Gupta
October 17, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
37
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0के0/सोनभद्र……..


SONBHADRA । मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में संचालित एक अवैध मदरसा और मदरसे के नाम पर अवैध चंदा उगाही के गंभीर आरोपों के मामले में न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली रॉबर्ट्सगंज को मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही करने का आदेश जारी किया है।

यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, काशी क्षेत्र के सदस्य अल्ताफ अहमद क़ादरी ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को एक विस्तृत शिकायत प्रेषित की।

शिकायत में कहा गया था कि अंजुमन इस्लामिया कमेटी, रॉबर्ट्सगंज के अध्यक्ष मुस्ताक अहमद व अन्य पदाधिकारी जामा मस्जिद के पीछे स्थित एक भवन में बिना किसी सरकारी अनुमति या पंजीकरण के मदरसे का संचालन कर रहे हैं।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि उक्त पदाधिकारियों द्वारा “मदरसा अंजुमन इस्लामिया” के नाम से कैलेंडर एवं प्रचार सामग्री छपवाकर आम जनमानस से आर्थिक सहयोग की अपील की गई, साथ ही रसीद काटकर अवैध रूप से चंदा उगाही की गई।
शिकायत मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्यवाही न किए जाने पर, शिकायतकर्ता के पक्ष से अधिवक्ता रविन्द्र बहादुर सिंह पटेल के माध्यम से न्यायालय में प्रकीर्ण वाद प्रस्तुत किया गया।

मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने सभी दस्तावेज़ों, साक्ष्यों एवं तर्कों का गहन परीक्षण किया। अंततः अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अमित कुमार ने मामले को गंभीर मानते हुए, थाना कोतवाली रॉबर्ट्सगंज को आदेश दिया कि वे अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर मुस्ताक अहमद समेत अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ करें।

इस आदेश के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि यह मामला लंबे समय से प्रभावशाली व्यक्तियों से जुड़ा बताया जा रहा था, जिस कारण प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई ठप पड़ी थी।
न्यायालय के आदेश से शिकायतकर्ता पक्ष में न्यायिक उम्मीदें फिर से जीवित हो गई हैं।

अल्ताफ अहमद क़ादरी ने कहा कि:

“हमने केवल यह मांग की थी कि जो भी संस्था या व्यक्ति समाज और धर्म के नाम पर अवैध रूप से आर्थिक गतिविधियाँ चला रहा है, उसकी निष्पक्ष जाँच हो। न्यायालय का यह आदेश कानून के शासन में आस्था को मजबूत करता है।”

Previous Post

ओबरा. दुष्कर्म में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Next Post

Tanvi Sharma joins Saina Nehwal: साइना नेहवाल के क्लब में पहुंचीं 16 साल की शटलर तन्वी शर्मा

Next Post
Tanvi Sharma joins Saina Nehwal: साइना नेहवाल के क्लब में पहुंचीं 16 साल की शटलर तन्वी शर्मा

Tanvi Sharma joins Saina Nehwal: साइना नेहवाल के क्लब में पहुंचीं 16 साल की शटलर तन्वी शर्मा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • बृजभूषण सिंह पर लगे आरोप झूठे, मनगढ़ंत; ये साजिश के हिस्से; फैसले की बड़ी बातें, Ncr Hindi News
  • घोरावल. सबमर्सिबल में उतरे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत
  • सोनभद्र. दुद्धी में सपा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, संगोष्ठी में आदिवासी समाज के अधिकारों पर हुई चर्चा
  • विंढमगंज. विश्व आदिवासी दिवस पर लोगों ने निकाला जुलूस, संस्कृति और परंपरा का किया प्रदर्शन
  • ओबरा. विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवक गंभीर

Breaking News

बृजभूषण सिंह पर लगे आरोप झूठे, मनगढ़ंत; ये साजिश के हिस्से; फैसले की बड़ी बातें, Ncr Hindi News

बृजभूषण सिंह पर लगे आरोप झूठे, मनगढ़ंत; ये साजिश के हिस्से; फैसले की बड़ी बातें, Ncr Hindi News
by Admin
August 9, 2026
0

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और...

Read moreDetails

घोरावल. सबमर्सिबल में उतरे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत

by JK Gupta
August 9, 2026
0

संवाददाता@विजय अग्रहरी...... घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कड़िया गांव में रविवार सुबह करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio