Last Updated:
Tanvi Sharma joins Saina Nehwal: 16 साल की तन्वी शर्मा ने बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप में अपना मेडल पक्का कर लिया है. वह 16 साल में पहली खिलाड़ी बन गई हैं जिसने पदक सुनिश्चित किया है.
तन्वी शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि. नई दिल्ली. तन्वी शर्मा बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पदक पक्का करने वाली 17 साल में पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई. जिन्होंने एक गेम में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जापान की साकी मत्सुमोतो को हराकर महिला एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई. सोलह वर्ष की तन्वी ने मत्सुमोतो को 47 मिनट तक चले सेमीफाइनल में 13-15, 15-9, 15-10 से हराया.
पुरुष युगल में भी भार्गव राम अरिगेला और विश्व तेज गोबुरु की जोड़ी को क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा. उन्हें चीन की एशियाई जूनियर चैंपियन चेन जुन टिंग और लियू जुन रोंग की जोड़ी से 12-15 , 10-15 से शिकस्त मिली.आखिरी बार विश्व जूनियर चैम्पियनशिप पदक जीतने वाली भारत की महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल थी जिन्होंने 2008 में पुणे में स्वर्ण पदक जीता था. साइना ने 2006 में रजत पदक जीता था जबकि अर्पणा पोपट ने 1996 में रजत पदक हासिल किया था. लड़कों के एकल क्वार्टर फाइनल में ज्ञान दत्तू को चीन के तीसरी वरीयता प्राप्त लियू यांग मिंग यू ने 15-11, 15-13 से हराया.

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

