ओबरा/सोनभद्र.@सौरभ गोस्वामी..

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अपराध में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर मुखबीर ने सूचना दिया कि धारा 64(1), 91, 351(3) बीएनएस व 3/4 (2) पोक्सो एक्ट में वांछित एक अभियुक्त कही भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, कांस्टेबल प्रवीण राय तथा यशवंत सरोज द्वारा डिग्री कालेज से शारदा मन्दिर जाने वाले मार्ग के समीप से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।मामले में प्रभारी निरीक्षक श्री चौरसिया ने बताया कि दुष्कर्म तथा पास्को एक्ट का दोषी आरोपी युवक आजाद कुमार पुत्र अशोक निवासी पटवध थाना चोपन को गिरफ्तार किया गया है। वही पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी युवक को न्यायालय भेज दिया गया।