• Home
  • Privacy Policy
Saturday, August 8, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. टूटी-फूटी क्षतिग्रस्त जाम बदहाल नालियां, फैला रही है दुर्गंध, दे रही है संक्रामक रोगों को खुला निमंत्रण

JK Gupta by JK Gupta
October 17, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सलखन/सोनभद्र. @बद्री प्रसाद…..


__गुरमा मारकुंडी, सलखन में नहीं दिख रहा संचारी रोग नियंत्रण माह अभियान का असर

जनपद में जहां एक तरफ स्वच्छता अभियान तथा संक्रामक रोगों पर नियंत्रण पाने के उद्देश्य से संचारी रोग नियंत्रण माह अभियान चलाया जा रहा है वहीं पर दूसरी तरफ सदर विकासखंड के गुरमा, मारकुंडी,सलखन ग्राम पंचायत मे बनी नालियां टूटी फूटी क्षतिग्रस्त जाम बदहाल पड़ी दुर्गंध फैलाते हुए संक्रामक रोगों को खुला निमंत्रण दे रही है। आलम यह है कि आधा नालियां टूटकर बिखर गई है तथा गंदगी से पूरी नाली पट गई है जिससे आने-जाने वाले राहगीरों समेत रहवासियों का जीना दुश्वार सा हो गया है ।

जबकि इस संबंध में ग्रामीणों ने संबंधितों को कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया लेकिन इस दिशा में कोई सार्थक पहल आज तक नहीं की गई इससे ग्रामवासियों में काफी आक्रोश व्याप्त है।
इस संबंध में बताते हैं कि जनपद में 1अक्टूबर से लेकर 31अक्टूबर तक महा अभियान चलाकर साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान तथा संक्रामक रोग पर नियंत्रण को लेकर संचारी रोग अभियान चलाया जा रहा है वही जिम्मेदार लोग इस अभियान में सहभागिता निभाने से परहेज करते हुए अपने जिम्मेदारियां से मुंह में लिए है।

संचारी माह अभियान का असर गांवो मे नही दिख रहा है। सदर ब्लाक के सलखन बाजार व सलखन से बेलछ रुदौली जाने वाले मार्ग पर नाली बनाई गई है।आधा टूटकर बिखर गई है। गन्दगी से पूरी नाली पट गई है चहूंओर गंदगी का साम्राज्य है। गांव के रोड एवं सार्वजनिक स्थलों पर कचड़ा पडा हुआ है।गांव मे सफाई करने के लिए कभी भी सफाई कर्मी नही आ रहे है। सबसे आश्चर्यजनक तथ्य तो यह है कि सफाई कर्मी कौन- कौन से लोग है?ग्रामीणो को यह भी जानकारी नही है।

ग्रामीणो का कहना है कि कई महीनो से नाली की साफ-सफाई नही हुआ है। जिससे यह पूरी तरह से जाम हो चुकी है। नाली व गांव की गलियो मे घास-फूस जम गई है और 2025 मे नाली बनाई गई थी जो जिला पंचायत के तहत बनाई गई नाली टुट कर बिखर गई है। ठेकेदार ने अवई छठ घाट बनाए है वह भी अधूरा छोड़कर चले गये।वही नाली निर्माण का कार्य आधा अधूरा छोड़कर गायब हो गए।मार्च का महीना था उसी समय काम लगाकर आधा काम दिखाकर बीच मे ही छोड़कर भाग गये।

उसके बाद ठेकेदार का कोई अता पता नही चला। गांवों को स्वच्छ रखने के लिए सरकार ने सफाई कर्मियों की तैनाती की थी, लेकिन हकीकत इसके उलट है।हालात यह हैं कि गांवों में नालियां
जाम हैं, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़े का ढेर लगा है। पंचायत भवन, स्कूल, एएनएम सेंटर और शौचालयों के आसपास गंदगी से लोगों का जीना दूभर हो गया है। वही गुर्मा मोड़ मारकुंडी स्थित आटो स्टैंड मुख्य तिराहे के पास लगे सरकारी हैंड पंप के इर्द-गिर्द काफी गंदगी तथा कूड़ा करकट एकत्रित है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मी गांव में आते ही नहीं।कई तोअपने गांव के सफाई कर्मियों को पहचानते तक नहीं। सफाई करने के बजाय ये कर्मचारी संबंधितों के घर पर ही हाजिरी लगाते रहते है। वहीं गुरमा, मारकुंडी,सलखन समेत कई गांवों की गलियों और नालियों में कूड़ा व कीचड़ जमा है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीणों को आशंका है कि डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं। गांव के लोगो ने बताया कि गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप है।

सफाई कर्मियों को कभी गांव में देखा तक नहीं गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Previous Post

BWF World Junior Championship: तन्वी शर्मा ने किया पदक पक्का, हुड्डा चूकीं

Next Post

सलखन. अवई अनुसूचित बस्ती में ब्लॉक प्रमुख ने किया वाटर बोरिंग टंकी का लोकार्पण

Next Post

सलखन. अवई अनुसूचित बस्ती में ब्लॉक प्रमुख ने किया वाटर बोरिंग टंकी का लोकार्पण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च
  • बीजपुर. जनसुनवाई की शिकायत पर बीईओ पहुंचें डोडहर विद्यालय , मिली खामियां
  • सलखन. जनपद में प्रशासनिक लापरवाही तथा घटिया गुणवत्ता की भेंट चढ़ा दिव्यांगों को मिलने वाली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल योजना
  • अनपरा. सरस्वती विद्या मंदिर में लगा नि:शुल्क दंत परीक्षण शिविर
  • बीजपुर. अनियंत्रित होकर बाईक से गिरा युवक गम्भीर रूप से घायल , ईलाज जारी

Breaking News

सोनभद्र. विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च

by JK Gupta
August 8, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन.... -- वनाधिकार कानून लागू करने, कैमूर आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना और शुद्ध पेयजल समेत कई मांगें उठाईं...

Read moreDetails

बीजपुर. जनसुनवाई की शिकायत पर बीईओ पहुंचें डोडहर विद्यालय , मिली खामियां

by JK Gupta
August 8, 2026
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा.... -- एनटीपीसी रिहंद में बालिका सशक्तिकरण अभियान में छात्राओं की चयन प्रक्रिया पर अभिभावकों ने लगाए गम्भीर आरोप...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio