जे0के0/सोनभद्र…….

SONBHADRA। जिला आबकारी अधिकारी ने अवगत कराया है कि आगामी त्योहार के दृष्टिगत जन साधरण को सूचित किया जाता है कि अवैध अड्डों से बिकने वाली अवैध मदिरा का सेवन कदापि न करे, क्योंकि अवैध अड्डों से मिलने वाली मदिरा जहरीली हो सकती है। अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिकृत आबकारी ठेकों से ही बारकोड/क्यू० आर० कोड एवं सील लगी मंदिरा/शराब खरीदें। अवैध अड्डों पर हुए महुए एवं अन्य माध्यम से बनी शराब किसी भी हालत में न खरीदे क्योंकि यह पूर्णतया नकली एवं जान लेगा है।
उक्त के अतिरिक्त यह भी सूचित किया जाता है कि विभिन्न प्रकार के समारोह शादी विवाह उत्सव व पार्टी आदि के आयोजन स्थल पर मदिरा उपयोग (परोसने) करने हेतु https //excise.up.gov.in/ रजिस्ट्रेशन कर समस्त औपचारिकताए पूर्ण करते हुए अकेजनल बार अनुज्ञापन (एफ०एल०-11) प्राप्त किया जा सकता है। यदि किसी समारोह स्थल पर अथवा किसी व्यक्ति के कब्जे में प्रदेश के बाहर की मदिरा पायी जाती है तो अधिकारियों के गोबाईल नम्बर पर तत्काल सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जायेगा।
उन्होंने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी के मो0 नं0-9454465619, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र राबर्टसगज मो0नं0-8004165518, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 दुद्धी मो०नं०-8423636665, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 घोरावल सोनभद्र मो0न0-8800807279 है। उक्त के अतिरिक्त अवैध मदिरा के निर्माण बिक्री के सम्बन्ध में शिकायत विभागीय टोल फ्री नम्बर-14405 एवं व्हाट्स एप नम्बर 9454466019 पर की जा सकती है।