• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 5, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

डाला. सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

JK Gupta by JK Gupta
October 10, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
27
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

डाला/सोनभद्र (गुड्डू तिवारी)……


— ग्रामीणों ने कहा समस्यायों का समाधान नहीं तो वोट नहीं

बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत क्षेत्र के बऊली टोला में बिजली, पानी, सड़क जैसी आवश्यक सुविधाओं की कमी से जूझ रहे ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया उन्होंने कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगामी चुनाव में वोट नहीं देंगे।

ओबरा विधानसभा क्षेत्र में स्थित बऊली टोला सदर व ओबरा विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर है जो चोपन विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी का एक टोला है आजादी के इतने वर्षों बाद भी उक्त गांव के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित है शौचालय आवास जैसी कई जिला प्रशासन की योजना इन तक नहीं पहुंच पाती है।सड़क नहीं होने के कारण उक्त टोले में एम्बुलेंस नही पहुंच पाती हैं। ग्रामीण काशी गोंड़, भुवनेश्वर, फूल कुमारी, चंद्रावती देवी ने बताया कि हम सभी अनुसूचित जनजाति के लोग इस गांव के मुल निवासी हैं जहां सैकड़ो लोग निवासरत हैं ।

विकास के इस दौर में भी हम सभी ग्रामीण बिजली, सड़क, पानी शौचालय ,आवास जैसी सुविधाओं से वंचित हैं जबकि यह डाला नगर पंचायत व बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र से सटा हुआ है गांव से महज कुछ दूरी पर चारों ओर विद्युत की रोशनी दिखाई देती है लेकिन हम सभी अपने गांव में बल्ब की रोशनी से दूर अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। समस्याओं को लेकर हम ग्रामीण ओबरा विधायक व प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ के आवास पर भी गए उन्हें अवगत कराया

लेकिन केवल आश्वासन मिला ।ग्राम प्रधान हो या कोई जनप्रतिनिधि हम लोगों की समस्याओं को सुनने इस टोले में कभी नहीं आता है। चुनाव के समय प्रत्याशी आते हैं और बड़े-बड़े वादे करके जाते हैं चुनाव बीतने व जीतने के बाद सब भूल जाते हैं इसलिए हम ग्रामीणों ने इस बार यह निर्णय लिया है कि जब तक हमारी समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक आगामी चुनावों में हम मतदान नहीं करेंगे।

मानकुंवर, रीता देवी ने कहा कि सुविधाएं नहीं तो वोट नहीं, बिजली-पानी-सड़क रोज़मर्रा की पीड़ा को गहराई की भावनाओं के साथ साझा करते हुए कहा की हमारे टोले में बिजली नहीं है। बरसात में पूरा रास्ता कीचड़ और पानी में डूब जाता है, बच्चे गिर-गिरकर स्कूल जाते हैं। कई बार तो उनके जूते कीचड़ में फंस जाते हैं और उनके कपड़े तक गंदे हो जाते हैं।बीमार पड़ने पर अपने बुजुर्ग और बच्चों को चारपाई पर उठाकर दूर सड़क तक ले जाना पड़ता है।

एंबुलेंस टोले में नहीं आती। हमारी झोपड़ियां भी आधी टूटी हैं, छत से पानी टपकता है, बच्चों को सोते समय पानी और ठंड से डर लगता है। हम गरीब हैं, लेकिन इंसान हैं, हमारी ज़रूरतें कम नहीं हैं। विद्युतीकरण नहीं होने से जंहा बच्चों की पढ़ाई लिखाई ठीक से नहीं हो पा रही है वंही अंधेरे में विषैले जीव जंतुओं का भी हमेशा डर सताता रहता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आदिवासी समाज अपनी बुनियादी ज़रूरतों के लिए आंदोलन को और तेज करेगा उन्होंने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की है।

इस दौरान नन्हकी देवी ,सुमित्रा ,पार्वती देवी, नीतू ,कविता ,राजमती, राम सुमेर, भगवान दास ,सोनू ,पूनम ,लीलावती, छोटे लाल गोंड़ आदि मौजूद रहे।

Previous Post

सोनभद्र. अवैध अड्डों से शराब बिकने की सूचना विभाग को दें, नंबर हुआ जारी

Next Post

म्योरपुर. ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने सुनी जनता की समस्याएं

Next Post

म्योरपुर. ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने सुनी जनता की समस्याएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन
  • सोनभद्र. हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का भाजपा का आह्वान, कार्यशाला बैठक संपन्न
  • ओबरा. नेता जी चौक से गजराज नगर चौराहे के बीच 30 किमी/घंटा की गति सीमा रखने की अपील
  • म्योरपुर. पूर्व प्रधान के भाई को कोबरा ने डंसा, झाड़-फूंक में गंवाए 2 घंटे; जिला अस्पताल रेफर
  • सोनभद्र. तियरा स्टेडियम को ‘संवारेगा’ यूपीआरएनएसएस, 6.73 करोड़ होंगे खर्च

Breaking News

सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन

by JK Gupta
August 5, 2026
0

@जे0 के0...... Sonbhadra।  समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता एवं 'छोटे लोहिया' के...

Read moreDetails

सोनभद्र. हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का भाजपा का आह्वान, कार्यशाला बैठक संपन्न

by JK Gupta
August 5, 2026
0

@जे0 के0..... Sonbhadra। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को 'हर घर तिरंगा' एवं 'तिरंगा यात्रा' अभियान को...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio