• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 6, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. पुरानी रंजिश में लाठी डंडे से हुई मारपीट में आधा दर्जन व्यक्ति घायल

JK Gupta by JK Gupta
October 10, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सलखन/सोनभद्र (बद्री प्रसाद)…….


— चोपन पुलिस एनसीआरबी कायम कर कर रही है जांच,पीड़िता ने लगायी है न्याय की गुहार

चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा चौकी अंतर्गत मारकुंडी ग्राम पंचायत के गधियारी टोला में पुरानी रंजिश को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में लाठी डंडे से हुई मारपीट में एक ही परिवार के आधा दर्जन व्यक्तियों के घायल होने का समाचार प्रकाश में आया है।भुक्तभोगी द्वारा चोपन थाने में लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है, चोपन पुलिस ने मेडिकल मुआवना कराते हुए इस संबंध में महज चार व्यक्तियों के विरुद्ध एनसीआरबी कायम कर मामले की जांच कर रही है।

चोपन थाने में दिए गए तहरीर में भुक्तभोगी पीड़िता किसमतिया देवी पत्नी रामप्रवेश कुशवाहा ने बताया गया है कि पड़ोसी संजय,राजकुमार, देवराज पुत्रगण सुरेश कुशवाहा तथा सुरेश कुशवाहा पुत्र स्व. बिकाऊ,मंजू देवी पत्नी संजय पूनम पुत्री संजय, रंजीत पुत्र संजय कुशवाहा तथा ललिता देवी पत्नी राजकुमार कुशवाहा पुरानी रंजिश को लेकर एकजूट गोलबंद होकर घोर अपमान जनक अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी डंडा लेकर रात्रि प्रहर में दरवाजे पर चढ़ आये तथा लाठी डंडे से मारपीट कर आधा दर्जन व्यक्तियों को गंभीर रूप से घायल कर दिये।

घायलों में रामप्रवेश कुशवाहा पुत्र स्व.बिकाऊ कुशवाहा,पत्नी किसमतिया देवी, पुत्रियां अनीता,संगीता,सुनीता,पुष्पा, पुत्र लवकुश आदि को काफी चोटें आयीं है।भुक्तभोगी पीड़ित महिला किसमतिया देवी ने यह भी बताया है कि विपक्षी उपरोक्त लोग जानमाल आदि की भी खुलेआम धमकियां दे रहे हैं।प्रतिवादी काफी मनबढ़,सरहंग किस्म के दबंग व्यक्ति हैं जो कि कई बार मारपीट कर चुके हैं।इनके विरुद्ध कार्रवाई न होने से हौसले काफी बुलंद है तथा आए दिन मारपीट की घटना को अंजाम देते रहते हैं।

इस संबंध में चोपन पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय मेडिकल मुआयना कराते हुए महज चार व्यक्तियों के विरुद्ध 115(2), 352,351(3) एनसीआरबी कायम कर मामले की जांच चौकी प्रभारी गुरमा योगेन्द्र पांडेय को सौंपा गया है। पीड़ित महिला ने आशंका जताई हैं कि प्रतिवादी कभी भी खून-खराबा करते हुए हत्या कर अथवा करवा सकते हैं। पीड़िता ने इस संबंध में न्यायोचित जांच करवाकर उचित कार्रवाई करवाई जाने की गुहार लगायी है।

Previous Post

ओबरा. छठ महापर्व की तैयारी में जुटा बाबा भूतेश्वर दरबार समिति

Next Post

सोनभद्र. अवैध अड्डों से शराब बिकने की सूचना विभाग को दें, नंबर हुआ जारी

Next Post

सोनभद्र. अवैध अड्डों से शराब बिकने की सूचना विभाग को दें, नंबर हुआ जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • ओबरा. क्रशर्स ओनर्स एसोसिएशन ने किया शोक सभा
  • सोनभद्र. प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ सोनभद्र निर्वाचन निर्विरोध संपन्न
  • सोनभद्र. आटा निर्माण इकाइयों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, जांच के लिए भेजे गए नमूने
  • सोनभद्र. 08 अगस्त को तेलंगाना के राज्यपाल का होगा सोनभद्र भ्रमण
  • शक्तिनगर. ऑपरेशन के बाद 11 माह के मासूम की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

Breaking News

ओबरा. क्रशर्स ओनर्स एसोसिएशन ने किया शोक सभा

by JK Gupta
August 6, 2026
0

मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी...... डाला बिल्ली क्रशर्स ओनर्स एसोसिएशन के कार्यालय में गुरुवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया।...

Read moreDetails

सोनभद्र. प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ सोनभद्र निर्वाचन निर्विरोध संपन्न

by JK Gupta
August 6, 2026
0

@जे0 के0...... Sonbhadra। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) शाखा सोनभद्र का चुनाव शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio