• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. छठ महापर्व की तैयारी में जुटा बाबा भूतेश्वर दरबार समिति

JK Gupta by JK Gupta
October 10, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ओबरा/सोनभद्र (सौरभ गोस्वामी)…..


स्थानीय सेक्टर-3 स्थित रेणुका नदी के किनारे मनाए जा रहे छठ महापर्व को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर महारुद्र सेवा समिति अपनी तैयारियों में युद्ध स्तर पर जुट गया है। महारुद्र सेवा समिति के संस्थापक बम बम लहरी सरकार के सानिध्य में पिछले 25 वर्षों से निरंतर रेणुका छठ घाट पर आयोजित होने वाले पारंपरिक छठ मेले की व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण कर एक बैठक किया गया।

बैठक में छठ घाट पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था,जल की व्यवस्था, मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, गाड़ी पार्किंग आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बम बम लहरी महराज ने कहा कि छठ महापर्व आस्था और स्वच्छता दोनों का प्रतीक है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर व्यवस्था को समय से पूरा किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से महारुद्र सेवा समिति के अध्यक्ष विकास कुमार तिवारी, प्रबंधक निखिल तिवारी, ओम प्रकाश यादव, दिलीप पासवान, ज्वाला प्रसाद, सत्येंद्र, कन्हैया, अंगद सिंह, विनय सिंह, बहादुर पांडेय, भारत, मनोज सोनी आदिलोग मौजूद रहे।

Previous Post

ओबरा. मजदूरी भुगतान को लेकर क्षेत्राधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Next Post

सलखन. पुरानी रंजिश में लाठी डंडे से हुई मारपीट में आधा दर्जन व्यक्ति घायल

Next Post

सलखन. पुरानी रंजिश में लाठी डंडे से हुई मारपीट में आधा दर्जन व्यक्ति घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. कोरोना के समय खलियारी कलवारी मार्ग को बाईपास करने का भाजपा ने जनता को दिखाया सब्जबाग- अविनाश कुशवाहा
  • बीजपुर. ला एंड आर्डर बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता- राजेश सिंह
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.