• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. मजदूरी भुगतान को लेकर क्षेत्राधिकारी को सौंपा ज्ञापन

JK Gupta by JK Gupta
October 10, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ओबरा/सोनभद्र (सौरभ गोस्वामी)……


ओबरा सी परियोजना के निर्माण कार्य कर रही दूसान में कार्यरत सैकड़ों मजदूरों का 6 माह का बकाया मजदूरी दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को आनंद पटेल दयालु के नेतृत्व में मजदूरों ने क्षेत्राधिकारी ओबरा को एक ज्ञापन दिया। दिए ज्ञापन में बताया है कि आगामी दीपावली पर्व पर मजदूरों का बकाया मजदूरी नहीं मिली तो आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने बताया है कि सब ठेकेदार टीएमसी कंपनी के मजदूरों की छः माह से मजदूरी नहीं मिलने से मजदूरों के सामने भुखमरी की नौबत आ गई है। मजदूर परेशान है। मजदूरों के सामने त्यौहार मनाने के लाले पड़े है। पैसे के अभाव में मजदूर विजय दशमी का त्यौहार भी नहीं मना सके। मजदूरों के पास बच्चों की फीस देने तक के लिए पैसे नहीं है।

मजदूर कृष्ण कुमार, अशोक कुमार मिश्रा एवं नागेंद्र कुमार प्रजापति ने कहा कि अगर दीपावली से पहले पैसा नहीं मिला तो हमारे घर में अंधेरा ही छाया रहेगा। इस दौरान मजदूरों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पांडेय ने दीपावली पर भुगतान कराने का आश्वासन दिया।

ज्ञापन सौंपने वाले में महताब आलम,संतोष कन्नौजिया,गोविंद कुमार, बैजनाथ, मुकेश कुमार, शशीकांत राय, रितेश कुमार आदिलोग मौजूद रहे।

Previous Post

ओबरा. पैसे के अभाव में झुलसे मजदूर का ईलाज नहीं कर रहा अस्पताल

Next Post

ओबरा. छठ महापर्व की तैयारी में जुटा बाबा भूतेश्वर दरबार समिति

Next Post

ओबरा. छठ महापर्व की तैयारी में जुटा बाबा भूतेश्वर दरबार समिति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. कोरोना के समय खलियारी कलवारी मार्ग को बाईपास करने का भाजपा ने जनता को दिखाया सब्जबाग- अविनाश कुशवाहा
  • बीजपुर. ला एंड आर्डर बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता- राजेश सिंह
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.