ओबरा/सोनभद्र (सौरभ गोस्वामी)…….

बीते 28 सितंबर को गैस गोदाम रोड पर स्थित एक निर्मित मकान में कार्य के दौरान गंभीर रूप से झुलसे मजदूर दिनेश केशरी निवासी फफ़राकुंड के बड़े भाई ईश्वर प्रसाद केशरी ने ओबरा थाना में पत्र देकर मकान मालिक द्वारा इलाज का पैसा अस्पताल में जमा नहीं करने का आरोप लगाते हुए ओबरा थाना प्रभारी से इलाज का पैसा दिलाने की गुहार लगाई है।
पीड़ित ने दिए पत्र में बताया है कि मेरा भाई कार्य के दौरान गंभीर रूप से झुलस जाने के बाद वाराणसी स्थित ओरियाना अस्पताल में मकान मालिक द्वारा भर्ती कराया गया है। मालिक मनोज जायसवाल द्वारा अस्पताल का बकाया 1 लाख 48 हजार रुपया जमा नहीं करने के कारण 9 अक्टूबर से भाई का इलाज बंद हो गया है।जिससे दवा के अभाव में भाई की हालत पुनः खराब होने से इनकार नहीं किया जा सकता।वही अस्पताल के लोग पैसा जमा नहीं करने की स्थिति में अस्पताल से मरीज को बाहर करने की बात कह रहे है। प्रार्थी बहुत गरीब परिवार है। भाई का इलाज कराने में असमर्थ है। उचित कार्यवाही की गुहार लगाई है।