बीजपुर/सोनभद्र (रामबली मिश्रा)…

इलाके के मोबाइल टावरों से जुड़े उपभोक्ताओं ने नेटवर्क की समस्या से मोबाइल न काम करने का लगाया आरोप जब बिजली रहेगी तभी तक करेगा मोबाइल टावर का नेटवर्क नहीं तो बन जाएगा शो पीस।आए दिन नेटवर्क फेल होने की समस्या को लेकर उपभोक्ताओं में पनप रहा हैं आक्रोश कभी फूट सकता है गुस्सा।
मोबाइल टावर कंपनियों के उच्चाधिकारियों से की समस्या समाधान किया मांग। क्षेत्र के बीजपुर, नेमना, सिरसोती, बकरिहवा, पिंडारी, महरिकला, झीलों, लीलाडेवा सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में लगे मोबाइल टावर बी एस एन एल, जियो,एयरटेल के टावर विद्युत आपूर्ति बहाल रहने के दौरान ही मोबाइल टावर के नेटवर्क कार्य करते है बिजली कटी तो नेट वर्क ध्वस्त हो जाता है जिससे मोबाइल का संपर्क किसी से कही भी नहीं हो पाता ।बिजली आपूर्ति का भी बुरा हाल जिसका कोई भरोसा ही नहीं रहता कि कब आएगी और कब जाएगी।
मोबाइल टावर से जुड़े उपभोक्ता रमेश, सीताराम ,सोमारु शिवकुमार सहित सैकडो उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि विद्युत आपूर्ति नहीं होने के बाद टावरों में जेनरेटर की व्यवस्था है लेकिन तैनात कर्मचारी जनरेटर को चलाते ही नहीं बल्कि कागजी कोरम पूरा कर पैसे का बंदर बाट कर लिया जाता हैं साथ रख रखाव के अभाव मोबाइल टावर के नेट वर्क ध्वस्त होने से उपभोक्ता परेशान होते है शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जाता केवल रिचार्ज के नाम पर उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा है।