• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘चाहता हूं पुराने दिन लौट आएं’, शेखर सुमन के शो पर संजय दत्त की दो टूक, भारत में नहीं रहा पहले वाला सुकून

Admin by Admin
October 4, 2026
in मनोरंजन
0
‘चाहता हूं पुराने दिन लौट आएं’, शेखर सुमन के शो पर संजय दत्त की दो टूक, भारत में नहीं रहा पहले वाला सुकून


Last Updated:October 04, 2026, 07:05 IST

गांधी जयंती के मौके पर शेखर सुमन के शो ‘शेखर टुनाइट’ पर खास गेस्ट पहुंचे थे. इस एपिसोड में संजय दत्त ने शिरकत की. शेखर सुमन ने संजय दत्त से कहा कि उन्हें 5 मिनट के लिए देश के प्रधानमंत्री के तौर पर स्पीच देनी है. संजय दत्त ने कहा कि उन्हें अब भारत में पहले वाली शांति और सुकून महसूस नहीं होता है और वो भगवान से प्रार्थना करते हैं कि देश में पहले वाली शांति लौट आए.

शेखर सुमन के शो पर संजय दत्त की दो टूक, भारत में नहीं रहा पहले वाला सुकूनZoom

संजय दत्त ने शेखर सुमन के शो पर शिरकत की थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम bollywoodsocietyy)

नई दिल्ली.  संजय दत्त ने अपनी फिल्म ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ में गांधी जी से प्रेरणा लेते हुए गांधीगिरी का रास्ता अपनाया था. अब इस साल गांधी जयंती के मौके पर मुन्नाभाई उर्फ संजय दत्त ने शेखर सुमन के शो पर शिरकत की. शेखर सुमन के सटायर शो शेखर टुनाइट पर संजय दत्त से खुद को 5 मिनट के लिए देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए कहा गया. उनसे पूछा गया कि अगर वो 5 मिनट के लिए देश के प्रधानमंत्री बनते तो वो क्या मेसेज देना चाहते.

शेखर सुमन के शो शेखर टुनाइट पर संजय दत्त ने कहा कि अब उन्हें भारत में पहले वाली शांति और सुकून महसूस नहीं होता है. वो प्रार्थना करते हैं कि भारत जैसा पहले था, वैसा ही हो जाए. संजय दत्त ने अपने देश भारत के बारे में गर्व से बात करते हुए कहा कि वो चाहते हैं कि भारत पहले की तरह महान बन जाए.

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संजय दत्त को भारत में नहीं मिलती शांति

संजय दत्त कहते हैं, ‘भारत के लोग काफी अच्छे हैं. सभी लोग बहुत ही प्यारे हैं. यहां शांति होनी चाहिए. अब मुझे अपने देश में वो शांति, वो सुकून महसूस नहीं होता है. हम भारतीयों का दिल बहुत बड़ा है. हम अतिथि देवो भव में यकीन करते हैं. हमने बहुत कुछ दिया है और हम लोगों को हमेशा वैसा ही रहना चाहिए. मैं महादेव से प्रार्थना करता हूं कि वो पुराने दिन जल्द लौट आएं’.

View this post on Instagram





Source link

Post Views: 4
Previous Post

जिस उमेश पाल हत्याकांड में खत्म हो गया अतीक का कुनबा, उसी केस में चालू निकला अरमान, गया जेल में बंद रहा 3 साल

Next Post

आपके पार्सल में ड्रग्स मिला है… सुनते ही डर गई महिला डॉक्टर, 30 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 178000000 रुपये वसूले

Next Post
आपके पार्सल में ड्रग्स मिला है… सुनते ही डर गई महिला डॉक्टर, 30 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 178000000 रुपये वसूले

आपके पार्सल में ड्रग्स मिला है... सुनते ही डर गई महिला डॉक्टर, 30 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 178000000 रुपये वसूले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.