• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

जिस उमेश पाल हत्याकांड में खत्म हो गया अतीक का कुनबा, उसी केस में चालू निकला अरमान, गया जेल में बंद रहा 3 साल

Admin by Admin
October 4, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
जिस उमेश पाल हत्याकांड में खत्म हो गया अतीक का कुनबा, उसी केस में चालू निकला अरमान, गया जेल में बंद रहा 3 साल


Last Updated:October 04, 2026, 06:38 IST

प्रयागराज के जिस उमेश पाल हत्याकांड ने माफिया अतीक अहमद के परिवार को उजाड़ कर रख दिया. उसी केस का आरोपित तीन साल तक यूपी पुलिस की आंखों से ओझल रहा और बिहार के गया जिले में मामूली से केस में जेल में रहा. अब जब यूपी पुलिस को इसकी जानकारी मिली है तो उसने आरोपित अरमान की ट्रांजिट रिमांड की मांग की है.

जिस उमेश पाल हत्याकांड में खत्म हुआ अतीक का कुनबा, उसी केस में बच निकला अरमानZoom

उमेश पाल हत्याकांड का आरोपित अरमान गया जेल में बंद मिला.

प्रयागराजः यूपी के प्रयागराज में चर्चित उमेश पाल और उनके दो गनर की हत्या मे शामिल 5 लाख का इनामी शूटर अरमान गया जेल में बंद मिला है. अरमान की जानकारी मिलते ही यूपी पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड की मांग की है. वहीं आरोपी के परजिनों को एनकाउंटर का डर सताने लगा है. प्रयागराज पुलिस की टीम ने 30 सितंबर को गया सेंट्रल जेल पहुंचकर अरमान की पहचान संबंधी प्रक्रिया पूरी की और अगले दिन गया कोर्ट में उसे ट्रांजिट रिमांड पर प्रयागराज ले जाने के लिए आवेदन दिया. अरमान पर आरोप है कि 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनरों की हत्या के दौरान वह घटनास्थल पर मौजूद था.

दुकान में फायरिंग के मामले में गया में किया था सरेंडर
यूपी पुलिस की ओर से उसे पांच लाख रुपये का इनामी आरोपी बताया गया है. हालांकि इस मामले में आरोपी अतीक अहमद उनके बेटे सहित कई आरोपियों का एनकाउंटर में मार गिराया गया था. बताया जाता है की जेल में बंद अरमान वहां से हत्या करने के बाद वह गया भाग गया था और यहां कुछ दिन के बाद एक दुकान में फायरिंग करने के मामले में कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. अरमान पर आधा दर्जन मामले गया में दर्ज हैं. इधर अरमान के अधिवक्ता ललित कुमार गुप्ता ने सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई है. उनका दावा है कि अरमान को यूपी ले जाने पर उसकी जान को खतरा हो सकता है.

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के बेटे का हुआ था एनकाउंटर
परिवार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूछताछ की मांग की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया. वहीं, परिजनों ने अरमान को निर्दोष बताते हुए निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है. परिवार वालों को आशंका है कि उसे वहां ले जाकर किसी प्रकार से उसका एनकाउंटर या सड़क हादसा में हत्या करवाया जा सकता है. अब प्रयागराज पुलिस की ट्रांजिट रिमांड की कार्रवाई पर सभी की नजर है. बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में ही अतीक के बेटे असद का एनकाउंटर किया गया था.

About the Author

Advertisement
Advertisement
Advertisement
authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

First Published :

October 04, 2026, 06:38 IST





Source link

Post Views: 8
Previous Post

सिंगीथम श्रीनिवास राव का 94 साल में निधन, कमल हासन संग दी थी कालजयी फिल्म, Jr NTR ने जताया शोक

Next Post

‘चाहता हूं पुराने दिन लौट आएं’, शेखर सुमन के शो पर संजय दत्त की दो टूक, भारत में नहीं रहा पहले वाला सुकून

Next Post
‘चाहता हूं पुराने दिन लौट आएं’, शेखर सुमन के शो पर संजय दत्त की दो टूक, भारत में नहीं रहा पहले वाला सुकून

'चाहता हूं पुराने दिन लौट आएं', शेखर सुमन के शो पर संजय दत्त की दो टूक, भारत में नहीं रहा पहले वाला सुकून

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.