• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

आपके पार्सल में ड्रग्स मिला है… सुनते ही डर गई महिला डॉक्टर, 30 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 178000000 रुपये वसूले

Admin by Admin
October 4, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
आपके पार्सल में ड्रग्स मिला है… सुनते ही डर गई महिला डॉक्टर, 30 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 178000000 रुपये वसूले


Last Updated:October 04, 2026, 07:52 IST

Digital Arrest News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में साइबर ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां महिला डॉक्टर को 30 दिन तक डिजिटल अरेस्ट किए रखा. इस दौरान गिरफ्तारी का डर दिखाकर साइबर ठग ने महिला से 1 करोड़ 78 लाख रुपये वसूल लिए.

महिला डॉक्टर को किया 30 दिन डिजिटल अरेस्ट, 1 करोड़ 78 लाख रुपये वसूलेZoom

प्रयागराज में महिला डॉक्टर को 30 दिन तक बनाए रखा डिजिटल अरेस्ट.

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में डिजिटल अरेस्ट का हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक महिला डॉक्टर को साइबर ठगों ने करीब 1 महीने तक डिजिटल अरेस्ट कर रखा था. इस दौरान उन्होंने पीड़िता से एक करोड़ 78 लाख रुपए ट्रांसफर करवाया. गैंग के लोगों ने पार्सल में ड्रग्स होने का झांसा देकर महिला को एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट किए रखा. गिरफ्तारी का डर दिखाकर अलग-अलग बैंक खातों में रुपए ट्रांसफर कराए. जार्जटाउन थाना क्षेत्र की महिला डॉक्टर ने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई. साइबर थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. साइबर थाना पुलिस जल्द ही बैंक खातों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रही है.

ठग ने खुद को बताया था एटीएस का अधिकारी
वहीं राजधानी लखनऊ में बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 52 लाख रुपए वसूलने का मामला सामने आया है. 28 सितंबर की सुबह आशियाना की तारावती के पास ठगों का फोन आया था. कॉल करने वाले को खुद को एटीएस पुणे का अधिकारी अभिषेक यादव बताया था. तारावती को धमकाया गया कि आपका फोन आतंकी गतिविधियों में लिप्त पाया गया है. ये भी कहा गया कि आपकी आईडी पर जम्मू कश्मीर में एचडीएफसी बैंक में एक खाता खुलवाया गया है. धमकाया गया कि उस खाते में 7 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ और तारावती को 70 लाख रुपए कमीशन के रूप में मिले.

तीन किस्तों में 52 लाख रुपये कराया ट्रांसफर
इसके बाद धमकाया गया कि आपको मनी लांड्रिंग के मामले में जेल भेजा जा सकता है. तत्काल जेल भेजने की धमकी देकर ठगों ने तारावती से रकम वसूल की. तारावती ने एफडी तुड़वाकर आंध्र प्रदेश के खाते में 25 लाख रुपए भेजे. इसके बाद 30 सितंबर को 14 लाख और 1 अक्टूबर को 13 लाख रुपए महाराष्ट्र के बैंक खाते में ट्रांसफर कराए. ठगों का फोन बंद होने पर तारावती को ठगी का एहसास हुआ. मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी लखनऊ साइबर क्राइम पुलिस. (ऋषभ मणि त्रिपाठी)

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

Location :

Prayagraj,Prayagraj,Uttar Pradesh

First Published :

October 04, 2026, 07:52 IST





Source link

Post Views: 6
Previous Post

‘चाहता हूं पुराने दिन लौट आएं’, शेखर सुमन के शो पर संजय दत्त की दो टूक, भारत में नहीं रहा पहले वाला सुकून

Next Post

Hanuman Ansh Day 58: ‘हनुमान अंश’ अब भी बजट से ज्यादा कर रही कमाई, ‘दृश्यम 3’ के तूफान के बीच भी दिख रहा चमत्कार

Next Post
Hanuman Ansh Day 58: ‘हनुमान अंश’ अब भी बजट से ज्यादा कर रही कमाई, ‘दृश्यम 3’ के तूफान के बीच भी दिख रहा चमत्कार

Hanuman Ansh Day 58: 'हनुमान अंश' अब भी बजट से ज्यादा कर रही कमाई, 'दृश्यम 3' के तूफान के बीच भी दिख रहा चमत्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement