• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Hanuman Ansh Day 58: ‘हनुमान अंश’ अब भी बजट से ज्यादा कर रही कमाई, ‘दृश्यम 3’ के तूफान के बीच भी दिख रहा चमत्कार

Admin by Admin
October 4, 2026
in मनोरंजन
0
Hanuman Ansh Day 58: ‘हनुमान अंश’ अब भी बजट से ज्यादा कर रही कमाई, ‘दृश्यम 3’ के तूफान के बीच भी दिख रहा चमत्कार


Last Updated:October 04, 2026, 08:37 IST

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 58: 7 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा जारी है. रिलीज के पहले हफ्ते में फिल्म ने जितनी कमाई नहीं की थी, उतनी तो 2 महीने बाद कर रही है. ‘हनुमान अंश’ का दर्शकों पर कुछ ऐसा असर हुआ कि कैंची धाम में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा. आस्था और भक्ति का ये ही असर फिल्म की कमाई पर भी साफ दिख रहा है. बीते शुक्रवार, 2 अक्टूबर को अजय देवगन, तब्बू की दृश्यम 3 की रिलीज के बाद भी ‘हनुमान अंश’ का जादू कम नहीं हुआ है.

नई दिल्ली. ‘हनुमान अंश’ की रिलीज को लगभग 2 महीने हो चुके हैं. 58 दिनों में फिल्में अक्सर सिनेमाघरों से उतर जाती है, लेकिन नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी इस फिल्म का करिश्मा अब भी जारी है. रिलीज के 58 दिन बाद भी ‘हनुमान अंश’ ने लागत से ज्यादा कमाई की. तो चलिए जानते हैं आखिर अबतक फिल्म का कुल कलेक्शन कहां पहुंचा है.

सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के लंबे समय बाद भी ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब रही है. फिल्म ने अपनी शानदार कमाई के सफर को जारी रखते हुए 58वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ठोस प्रदर्शन किया है.

इतने हफ्तों के बाद भी दर्शकों का यह क्रेज इस बात का सबूत है कि फिल्म की कहानी और इसका रोमांचक अंदाज लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में पूरी तरह सफल रहा है. फिल्म ने अपने 58वें दिन देशभर में कुल 1,339 शो के जरिए 2.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

लंबे समय से सिनेमाघरों में चल रही किसी फिल्म के लिए 58वें दिन भी 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. फिल्म का बजट भी 2 करोड़ रुपये था और रिलीज के लगभग 2 महीने बाद फिल्म का कलेक्शन बजट से ज्यादा रहा है.

ट्रेड एनालिस्ट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी ‘हनुमान अंश’ ने 58वें दिन 1,339 शोज के जरिए 2.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. 58 दिनों में भारत में 379.96 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. फिल्म का नेट कलेक्शन 321.73 करोड़ रुपये जा पहुंचा है.

इसके साथ फिल्म को विदेशों में भी अच्छा रिस्पांस मिला था. ‘हनुमान अंश’ ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की. बता दें फिल्म ने 58वें दिन विदेशों में 15 लाख रुपये का बिजनेस किया. इसके साथ फिल्म का विदेशी बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 39.50 करोड़ रुपये हो गया है.

अब ‘हनुमान अंश’ के टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 419.46 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. 2 करोड़ की लागत से बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की 400 करोड़ क्लब में एंट्री किसी चमत्कार से कम नहीं है.

7 अगस्त को जब ‘हनुमान अंश’ ने थिएटर्स में दस्तक दी थी तो पहले कुछ दिनों तक फिल्म की कमाई लाखों में सीमित थी. कभी 10 लाख, तो कभी 20 लाख रुपये का कलेक्शन करने के बाद फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ और सोशल मीडिया का ऐसा फायदा मिला कि इसने चमत्कार कर दिखाया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

October 04, 2026, 08:37 IST



Source link

Post Views: 7
Previous Post

आपके पार्सल में ड्रग्स मिला है… सुनते ही डर गई महिला डॉक्टर, 30 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 178000000 रुपये वसूले

Next Post

Sikar News: न मैदान, न PT शिक्षक, फिर भी छीलावाली स्कूल बना खो-खो की नर्सरी, 30 बेटियां खेल चुकी हैं नेशनल

Next Post
Sikar News: न मैदान, न PT शिक्षक, फिर भी छीलावाली स्कूल बना खो-खो की नर्सरी, 30 बेटियां खेल चुकी हैं नेशनल

Sikar News: न मैदान, न PT शिक्षक, फिर भी छीलावाली स्कूल बना खो-खो की नर्सरी, 30 बेटियां खेल चुकी हैं नेशनल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement