• Home
  • Privacy Policy
Saturday, August 8, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

खेल से कमाए करोड़ों, खूबसूरती से जीता दिल… मिलिए दुनिया की 10 सबसे अमीर महिला खिलाड़ियों से

Admin by Admin
August 7, 2026
in खेल
0
खेल से कमाए करोड़ों, खूबसूरती से जीता दिल… मिलिए दुनिया की 10 सबसे अमीर महिला खिलाड़ियों से
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:August 07, 2026, 17:06 IST

10 richest female athletes: एक समय था जब महिला खिलाड़ियों की पहचान सिर्फ उनके खेल तक सीमित रहती थी, लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. आज की महिला एथलीट मैदान पर खेल के साथ-साथ कमाई में भी आगे हैं. उनकी कमाई सिर्फ टूर्नामेंट जीतने से नहीं, बल्कि बड़े-बड़े ब्रांड्स, विज्ञापनों, फैशन, बिजनेस और सोशल मीडिया से भी होती है. यही वजह है कि दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला खिलाड़ियों की लिस्ट में टेनिस का दबदबा देखने को मिलता है. आइए जानते हैं उन 10 खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने अपने खेल के साथ-साथ ब्रांड वैल्यू से भी सफलता की कहानी लिखी है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

अमेरिका की 21 वर्षीय टेनिस स्टार कोको गॉफ इस समय दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी हैं. उनकी कुल कमाई 33 मिलियन डॉलर (करीब 285 करोड़ रुपये) है. 2025 में फ्रेंच ओपन जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता में इजाफा हुआ. हालांकि, उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा कोर्ट से नहीं, बल्कि विज्ञापनों और ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है. मर्सिडीज-बेंज, चेज बैंक, न्यू बैलेंस और फैशन ब्रांड मियू मियू जैसे बड़े नाम उनके साथ जुड़े हैं.

बेलारूस की स्टार टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने लगातार दूसरे साल WTA रैंकिंग में नंबर-1 रहते हुए चार सिंगल्स खिताब अपने नाम किए. सबालेंका की कमाई का आधा हिस्सा इनामी राशि से और आधा हिस्सा ब्रांड डील्स से आता है. ऑडेमार्स पिगुएट और मास्टर एंड डायनामिक जैसे लग्जरी ब्रांड उनके प्रमुख स्पॉन्सर हैं. उनकी कुल कमाई 30 मिलियन डॉलर है.

पोलैंड की टेनिस स्टार इगा स्वियातेक ने 2025 में पहली बार विंबलडन का खिताब जीतकर अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ी. उन्होंने 2026 में ‘Jazda!’ नाम से अपनी बिजनेस कंपनी भी शुरू की, जिससे साफ हो गया कि वह कोर्ट के बाहर भी लंबी पारी खेलने की तैयारी कर चुकी हैं. स्वियातेक की कुल अनुमानित कमाई लगभग 25.1 मिलियन डॉलर है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फ्रीस्टाइल स्कीइंग की सुपरस्टार एलीन गू ने महज 22 साल की उम्र में ओलंपिक इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया, लेकिन उनकी असली कमाई बर्फ पर नहीं, बल्कि विज्ञापनों से होती है. रेड बुल, पोर्श, IWC और TCL जैसी कंपनियां उनके साथ जुड़ी हुई हैं. उनकी कुल कमाई की बात करें तो लगभग 23.1 मिलियन डॉलर के आस-पास है.

चीन की टेनिस स्टार किनवेन झेंग ने पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद अपनी लोकप्रियता को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया. अपने देश में वह एक बड़ा मार्केटिंग आइकन बन चुकी हैं. ऑडी, डियोर और अलीपे सहित दर्जनों कंपनियां उनके साथ काम कर रही हैं. किनवेन की कुल कमाई 22.6 मिलियन डॉलर के आस पास है.

अमेरिका की मैडिसन कीज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किया. मैडिसन कीज टेनिस की बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार हैं. ब्रिलियंट अर्थ, IBM और मासम्यूचुअल जैसे बड़े ब्रांड उनके साथ जुड़े हुए हैं, जिससे उनकी कमाई लगातार बढ़ रही है. खेल के साथ-साथ वह कमाई में भी आगे हैं. उनकी कुल कमाई कगभग 13.4 मिलियन डॉलर है.

अमेरिका की स्टार गोल्फर नेली कोर्डा ने LPGA टूर में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई बड़े खिताब जीते. खेल के अलावा EY, Cisco, Delta Air Lines और Goldman Sachs जैसी कंपनियों के साथ उनकी साझेदारी उन्हें दुनिया की सबसे अमीर महिला खिलाड़ियों में शामिल करती है. उनकी कुल कमाई 13 मिलियन डॉलर के आस पास है.

चार बार ग्रैंड स्लैम जीत चुकी जापान की नाओमी ओसाका कोर्ट के बाहर भी बेहद सफल बिजनेसवुमन हैं. उन्होंने मीडिया, स्किनकेयर और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में निवेश किया है. यही वजह है कि उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा बिजनेस और विज्ञापनों से आता है. उनकी कुल कमाई 12.5 मिलियन डॉलर के आस पास है.

कजाकिस्तान की एलेना राइबाकिना विंबलडन चैंपियन रह चुकी हैं और लगातार बड़े टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. वह ग्रैंड स्लैम में शीर्ष महिला खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देती नजर आती हैं. उन्होंने अपने बिजनेस और कमाई को बेहतर तरीके से संभालने के लिए खुद की मैनेजमेंट कंपनी भी बनाई है. उनकी कुल कमाई भी लगभग नाओमी ओसाका के बराबर यानी 12.5 मिलियन डॉलर है.

अमेरिका की जेसिका पेगुला सबसे ज्यादा कमाई के मामले में 10वें स्थान पर हैं. वह टेनिस की दुनिया में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. उनके माता-पिता अरबपति कारोबारी हैं. वे अमेरिका की NFL टीम बफेलो बिल्स और NHL टीम बफेलो सेबर्स के मालिक हैं. हालांकि, जेसिका ने अपनी अलग पहचान खेल और ब्रांड वैल्यू के दम पर बनाई है. उन्होंने Hyatt और Maev जैसे ब्रांड्स के साथ साझेदारी की है और The Player’s Box नाम का पॉडकास्ट भी शुरू किया है. उनकी कुल कमाई 12.3 मिलियन डॉलर के आस पास है.

First Published :

August 07, 2026, 17:06 IST



Source link

Previous Post

सिंगरौली के मोरवा में दो कोयला ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक-परिचालक समेत 4 गंभीर घायल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

सोनभद्र. रोजगार मेले में 94 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Next Post

सोनभद्र. रोजगार मेले में 94 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. स्कूली वाहनों में मनमानी पर प्रशासन सख्त, क्षमता से अधिक बच्चों पर कार्रवाई
  • लियोनल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़… सुपरस्टार बनाने वाले पिता का निधन, 68 की उम्र में ली आखिरी सांस
  • सोनभद्र. तेलंगाना राज्यपाल ने श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर स्वर्गीय जय प्रकाश चतुर्वेदी को अर्पित की श्रद्धांजलि
  • सोनभद्र. विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च
  • बीजपुर. जनसुनवाई की शिकायत पर बीईओ पहुंचें डोडहर विद्यालय , मिली खामियां

Breaking News

सोनभद्र. स्कूली वाहनों में मनमानी पर प्रशासन सख्त, क्षमता से अधिक बच्चों पर कार्रवाई

by JK Gupta
August 8, 2026
0

@जे0 के0...... -- 56 वाहनों के चालान, 14 वाहन बंद; ओवरलोडिंग और बिना फिटनेस वाहनों पर कार्रवाई Sonbhadra।  शासन के...

Read moreDetails

लियोनल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़… सुपरस्टार बनाने वाले पिता का निधन, 68 की उम्र में ली आखिरी सांस

लियोनल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़… सुपरस्टार बनाने वाले पिता का निधन, 68 की उम्र में ली आखिरी सांस
by Admin
August 8, 2026
0

Last Updated:August 08, 2026, 19:54 ISTLionel Messi Father Jorge Messi passed away: फुटबॉल दिग्गज लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio